{"_id":"66620a1bd2e0a4f54d097e34","slug":"reward-of-rs-25-thousand-arrested-in-encounter-sitapur-news-c-102-1-slko1055-114482-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एसओजी व कोतवाली पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार सुबह 25 हजार के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर बाड़ी गांव से लक्ष्मनपुर-मुरहाडीह जाने वाले वाले मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी बीच गोशाला तिराहे के पास टीम को एक बाइक सवार जाता दिखा। पुलिस टीम ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह ने जवाबी फायरिंग की। गोली युवक के बाएं पैर में लगी। इससे वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। उसकी पहचान थाना रेउसा के लोनियनपुरवा बेदौरा गांव निवासी विजय के रूप में हुई। एसओजी प्रभारी ने बताया कि विजय शातिर अपराधी है।
विज्ञापन
सिधौली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि बदमाश पर 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी व अन्य गंभीर मामले शामिल हैं। एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि बदमाश ने रायबरेली के बछरावां व हरचंदपुर थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम दिया है। वहां भी दो मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 25 हजार का इनाम था।
अवैध असलहा संग 12 हजार नकदी बरामद
पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, दो कारतूस, दो खाली खोखे, एक बिना नंबर की बाइक संग 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपी पर पांच मुकदमे महोली, दो लहरपुर, दो सदरपुर, तालगांव बिसवां थानगांव थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा रायबरेली के बछरावां और हरचंदपुर थाने में भी एक मुकदमा दर्ज है।