{"_id":"6a761edc417c9e59060299ad","slug":"revenue-team-got-illegal-construction-demolished-sitapur-news-c-102-1-stp1003-161665-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: राजस्व टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: राजस्व टीम ने ध्वस्त कराया अवैध निर्माण
Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। गाटा संख्या 528 सरकारी अभिलेखों में नवीन परती तथा गाटा संख्या 529 खाद गड्ढे में दर्ज है। यहां किए गए अवैध निर्माण को राजस्व टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया।
नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि गाटा संख्या 528 के कुछ भाग पर शिवराम द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया है। भूमि का बाजारी मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है। इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल शिष्य कुमार, सचिन श्रीवास्तव, अंकुत वर्मा, बृजेश पटेल व पुलिस बल मौजूद रहा।