{"_id":"5fd8f33b8ebc3e41db1c083a","slug":"resolve-complaints-in-a-timely-manner-dm-sitapur-news-lko5550209116","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों का समय से करें निस्तारण : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों का समय से करें निस्तारण : डीएम
विज्ञापन
सीतापुर। सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनता की शिकायतें सुनी गईं। 429 फरियादियों ने अपनी समस्या अफसरों को बताई। इनमें महज 24 का समाधान हो सका। सिधौली में डीएम-एसपी ने शिकायतों की सुनवाई की। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समय व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम विशाल भारद्वाज ने तहसीलदार सिधौली को कड़े निर्देश दिए कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में तत्काल पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम गठित करते हुए निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों और अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाभार्थीपरक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तेजी से निस्तारण किया जाए। जिससे पात्रों को समय से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा की आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित गति से निस्तारण हो।
प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यालय में सबसे पहले आईजीआरएस संदर्भ पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। सभी अधिकारी अपने कार्य को पूरी तत्परता व गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। जिससे शिकायतकर्ताओं को सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनावश्यक रूप से न आना पड़े। शिकायतकर्ता की शिकायत का समाधान मौके पर ही हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि थानों में सुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान सीडीओ संदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील सिधौली में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 183 शिकायतों में से छह का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
जनपद की अन्य तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील महमूदाबाद में प्राप्त 71 प्रार्थना पत्रों में से चार, तहसील सदर में प्राप्त 81 प्रार्थना पत्रों में से तीन, तहसील लहरपुर में प्राप्त 70 प्रार्थना पत्रों में से शून्य, तहसील मिश्रिख में प्राप्त 50 प्रार्थना पत्रों में से छह, तहसील महोली में प्राप्त 27 प्रार्थना पत्रों में से तीन, तहसील बिसवां में प्राप्त 47 प्रार्थना पत्रों में से दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को पृष्ठांकित कर एक सप्ताह के अंदर संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
मास्क लगाकर ही घरों से निकलें
डीएम ने जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान सभी फेस कवर या मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकलें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। दो गज की दूरी का अनुपालन अवश्य करें। हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर उनके प्रभावी निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।