{"_id":"6aeb757f03819df0ac02459c","slug":"resolution-of-objections-regarding-board-examination-centers-is-in-the-final-stages-sitapur-news-c-102-1-slko1037-167074-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियों का निस्तारण अंतिम दौर में
Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण को लेकर विद्यालयों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आपत्तियों की जांच कर कमियों को दूर करने की कवायद तेज कर दी गई है। छह नवंबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण किया जाना है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी होगी।
जिले में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 150 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। केंद्रों की सूची जारी होने के बाद कई विद्यालयों ने दूरी, कमरों की संख्या और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए थे। कुछ विद्यालयों ने छात्रों को काफी दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है तो कुछ ने केंद्र निर्धारण में निर्धारित मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
प्रस्तावित सूची में राजकीय इंटर कॉलेज जुआपुरवा बेहटा, राजकीय इंटर कॉलेज रेंगटा, राजकीय इंटर कॉलेज सिढ़कड़ा और राजकीय हाईस्कूल जुड़ौरा जैसे विद्यालयों को शामिल किए जाने पर सवाल उठे हैं। वहीं, पहली बार कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा कई केंद्रों की दूरी भी अधिक है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को लेकर प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण अंतिम चरण में है। छह नवंबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर कमियों को दूर किया जाएगा। इसके बाद अंतिम परीक्षा केंद्र सूची जारी की जाएगी।