फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Report of 37 including wife of electric mechanic negative

बिजली मैकेनिक की पत्नी समेत 37 की रिपोर्ट निगेटिव

Thu, 18 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Report of 37 including wife of electric mechanic negative
सीतापुर। लहरपुर के कोरोना संक्रमित बिजली मैकेनिक की पत्नी समेत 37 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। लहरपुर के चौपड़ी टोला निवासी बिजली मैकेनिक कानपुर में रहकर काम करता है। पेट में समस्या होने पर राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुआ था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था। मरीज की पत्नी चार दिन तक अस्पताल में पति की देखरेख के लिए रुकी थी। कोरोना रिपोर्ट बाद में आई थी।
विज्ञापन

घर आने के बाद महिला अपने बच्चों और अन्य लोगों के संपर्क में आई थी। इसी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मरीज की पत्नी, बच्चों, भांजा-भांजी समेत संपर्क में आए 38 लोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा था। पुलिस ने एहतियातन मरीज की पत्नी और उसके संपर्क में आए लोगों के घर के सामने गली में बैरिकेडिंग कर आवागमन कम कर दिया था। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात बिजली मैकेनिक की पत्नी समेत 37 की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है। उसका इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी की पत्नी का दोबारा भेजा गया सैंपल
हरगांव में कोरोनो पॉजिटिव मिले सराफा व्यापारी की पत्नी का सैंपल रिजेक्ट कर दिया गया है। व्यापारी के संपर्क में आई पत्नी समेत 14 का सैंपल पिछले दिनों गया था। पत्नी को छोड़कर 13 रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 7 सैंपल बाद में गए थे। वे भी निगेटिव आ गए हैं, लेकिन सराफा की पत्नी का सैंपल सीडीआरआई ने रिजेक्ट कर रिपीट सैंपल देने को कहा है। एसीएमओ डॉ. पीेके सिंह ने बताया कि पत्नी का सैंपल दोबारा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

88 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव
दो दिन पूर्व भेजे गए 88 और सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने 16 जून को ये सभी सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजे थे। इसमें आंख अस्पताल, जिला अस्पताल से लिए गए सैंपल भी शामिल थे। बुधवार की देर रात सभी सैंपलों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed