Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   remains found lying of girl in sugarcane field In Sitapur who had gone missing three days ago

Sitapur News: गन्ने के खेत में मिले लापता बच्ची के अवशेष, देखा तो पछाड़ खाकर गिरे घरवाले; पुलिस कर रही जांच

Fri, 20 Jun 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 07:47 PM IST
सार

सीतापुर में तीन दिन पहले लापता बच्ची के अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिले। देखकर घरवाले पछाड़ खाकर गिर गए। उनकी चीखों ने हर किसी के दिल दहला दिए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
remains found lying of girl in sugarcane field In Sitapur who had gone missing three days ago
जिकरा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में तीन दिन पहले लापता बच्ची के अवशेष गन्ने के खेत में पड़े मिले। कपड़े से घरवालों ने बच्ची की पहचान की। घटना से घरवालों की चीख निकल गई। वह पछाड़ खाकर गिर गए। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना थानगांव क्षेत्र के बजरंग गढ़ की है। बीती 17 जून की सुबह करीब 11 बजे गांव निवासी जाकिर की पुत्री जिकरा (5) गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कहीं पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके बच्ची की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला और टीम लगातार बच्ची को सर्च कर रही थी। आसपास खेतों में सर्च अभियान चलाया। गांव में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला। अब तीन दिन बाद शुक्रवार को गांव से करीब 200 मीटर दूर बभिया निवासी जगमोहन के गन्ने के खेत में बच्ची के अवशेष मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़े से परिजनों ने बच्ची की पहचान की

सूचना पर पहुंची पुलिस को बच्ची अवशेष (खोपड़ी, हाथ की हड्डियां, कॉलर बोन, निचला जबड़ा) बिखरे पड़े मिले। वहीं पास में काले रंग का एक वस्त्र पड़ा मिला। कपड़े से परिजनों ने बच्ची की पहचान की। सूचना पर सीओ वेद श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष अतुल शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 


मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया किसी जंगली जानवर द्वारा बच्ची का शिकार करने की आशंका जताई जा रही है। सीओ ने बताया कि अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपार्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

डीएनए का भी होगा मिलान

परिजनों ने बच्ची की शिनाख्त की है। लेकिन, ऐहतियातन डीएनए जांच भी कराई जाएगी। ताकि बच्ची की स्पष्ट जानकारी हो सके। वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई है।

जंगली जानवर ने दो बकरों को भी बनाया निवाला

बीते चार दिन में जंगली जानवर ने दो बकरों को भी निशाना बनाया। पास के ही बेररा गांव के कलीमुल्ला का बकरा 17 जून को जंगली जानवर उठा ले गया था। इसी गांव के रहने वाले मुनीर का बकरा भी बृहस्पतिवार को जंगली जानवर उठा ले गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed