{"_id":"58f79fd44f1c1b387447332c","slug":"relif-by-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांजर को बाढ़ से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांजर को बाढ़ से मिलेगी राहत
Amarujala Bureau
Updated Wed, 19 Apr 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ के पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी समय में गांजर के नागरिकों को बाढ़ की विभीषिका से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने बाढ़ खंड से छह परियोजनाएं तैयार कराई हैं। अब इन्हें मंजूरी के लिए शासन को भेजा है। बस इनकी स्वीकृति का इंतजार है।
विज्ञापन
बता दें कि शासन स्तर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की विभीषिका से रोकथाम को लेकर लखनऊ में उच्च स्तरीय बैठक करने वाले हैं। इससे उम्मीद है कि जिले को बाढ़ से बचाने में अगर इस बैठक में यह परियोजनाएं स्वीकृत हुईं तो यहां के लोगों को बाढ़ विभीषिका से काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने सीतापुर जनपद के गांजरी इलाके को बाढ़ विभीषिका से बचाने के लिए बाढ़ खंड से छह परियोजनाएं तैयार कराई है। बुधवार को डीएम अमृत त्रिपाठी ने बाढ़ खंड के अफसरों के साथ इस परियोजनाओं पर राय मशविरा किया।
विज्ञापन
डीएम त्रिपाठी ने बताया कि बरसात से पहले अगर यह परियोजनाएं स्वीकृत कराकर इन पर काम कर लिया जाए तो बाढ़ की तबाही से बचा जा सकता हैं। डीएम ने बताया नवीन बाढ़ परियोजनाएं बाढ़ खंड की ओर से तैयार कर शासन को भेजी गई हैं जैसे ही इनकी स्वीकृति होकर बजट मिलेगा काम शुरू कर दिया जाएगा।