{"_id":"695969fa94d463b08508defe","slug":"relief-for-kidney-patients-urology-hospital-will-open-soon-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147523-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: गुर्दा रोगियों काे राहत, जल्द खुलेगा यूरोलॉजी अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: गुर्दा रोगियों काे राहत, जल्द खुलेगा यूरोलॉजी अस्पताल
Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सर्वे पर आई टीम ने देखी डायलिसिस यूनिट। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में गुर्दा रोगियों का इलाज अब आसान होगा। कारण, जिले को यूरोलाॅजी अस्पताल की सौगात मिलने जा रही है। शासन स्तर पर हुई बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने यूरोलॉजी अस्पताल खोलने के लिए प्रस्ताव दिया है।
अस्पताल के शुरू होने के बाद गांजर क्षेत्र से जुड़े रोगियों को डायलिसिस के लिए लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि हाल ही में बरेली मंडल के चिकित्सा अधिकारियों की 20 अंतरजनपदीय टीमों ने जिले में सर्वे किया था।
इसके बाद लखनऊ मंडल व बरेली मंडल के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को लखनऊ बुलाया गया था। बैठक में महमूदाबाद में गांजरी क्षेत्र के गुर्दा रोगियों के लिए एक यूरोलाॅजी अस्पताल खोलने का प्रस्ताव दिया गया है। इस अस्पताल के खुलने से स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञों द्वारा गुर्दे की पथरी, प्रोस्टेट और मूत्र मार्ग से जुड़ी बीमारियों का आधुनिक तकनीक से उपचार हो सकेगा। डायलिसिस और लेजर तकनीक से सर्जरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
दो बीघा में स्थापित होगा अस्पताल
यूरोलॉजी अस्पताल के लिए जगह चुनने की कवायद तेज हो गई है। अस्पताल के लिए करीब डेढ़ से दो बीघा जमीन खोजी जा रही है।
अस्पताल में यूरो सर्जन विशेष रूप से तैनात किया जाएगा। ओपीडी, डायलिसिस वेटिंग एरिया, डायलिसिस वार्ड व ऑब्जर्वेशन की सुविधा होगी।