फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Registration for discount starts from today

Sitapur News: छूट के लिए आज से पंजीकरण शुरू

Sat, 14 Dec 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 14 Dec 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Registration for discount starts from today
सीतापुर। एकमुश्त समाधान में रविवार से पंजीकरण प्रारंभ होंगे। इस योजना के पहले चरण में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में 100 फीसदी की छूट मिलेगी। इसको लेकर शनिवार को जिले में प्रचार प्रसार किया गया।
विज्ञापन


शहर में एसडीओ रवि गौतम की अगुवाई में लालबाग बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली के जरिए एसडीओ ने उपभोक्ताओं को योजना के पंफलेट बांटे। उपभोक्ताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन


महमूदाबाद में रैली का नेतृत्व अधिशासी अभियंता जय प्रकाश ने किया। यह जागरूकता रैली पावर हॉउस से सुभाष नगर, बस स्टॉप, रामकुंड, बजाजा चौराहा, चिकमंडी, संकटा मंदिर, अमीरगंज, पुरानी बाजार, भटठा, राजा रोड व पैगंबरपुर होते हुए पावर हॉउस पर समाप्त हुई। इस दौरान लोगों को इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि बिजली बिल पर पूरा ब्याज माफ होगा। तीन चरणों में यह योजना होगी। जिसमे पहला चरण 15 से 31 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा चरण 1 से 15 जनवरी तक तीसरा चरण 16 से 31 जनवरी तक होगा। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी पवन मिश्रा, अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार सहित विधुत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed