फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Registration crisis in front of 3797 students

3797 विद्यार्थियों के सामने पंजीकरण का संकट

Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Registration crisis in front of 3797 students
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत बढ़ी उम्मीदों के साथ 3797 विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा दी थी। करीब एक माह बीत जाने के बाद भी उनका रिजल्ट नहीं आया है। इससे इन विद्यार्थियों का पंजीकरण नहीं हो सका है। अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं पर भी संकट खड़ा हो रहा है। विद्यार्थी मुसीबतों से जूझ रहे है, विभाग आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। विद्यार्थियों के पिछले रिकार्ड के अनुसार उन्हें पास कर दिया गया था। लेकिन इस रिजल्ट के बाद भी कुछ विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हुए थे। इस पर उन्होंने दोबारा परीक्षा कराए जाने की मांग की थी। शासन ने उन्हें अंक सुधार परीक्षा कराने का मौका दिया था।
विज्ञापन

इस परीक्षा में 3797 विद्यार्थियों ने परीक्षा देने के लिए आवेदन दिया था। इन विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत करके दोबारा परीक्षा दी थी। पहले शासन ने एक माह के अंदर रिजल्ट घोषित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब यह समय सीमा भी निकल गई है, रिजल्ट नहीं आया है। इससे विद्यार्थी बहुत ही परेशान है। उनका अगली कक्षा में पंजीकरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अर्द्धवार्षिक परीक्षा भी नहीं दे पा रहे हैं। डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों ने अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन करके परीक्षा दी है। उम्मीद है जल्द रिजल्ट आ जाएगा। उसके बाद उनका पंजीकरण कराने के लिए अलग से तिथि निर्धारित की जाएगी।
इन विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
स्कूल कक्षा विद्यार्थी बालक बालिका
160 10 3364 1895 1469
160 12 433 296 137
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed