फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Registered doctors found missing from hospital in raid

छापे में अस्पताल से गायब मिले पंजीकृत डॉक्टर

Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Registered doctors found missing from hospital in raid
सिधौली (सीतापुर)। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को सिधौली कस्बे के नर्सिंग होमों पर छापा मारा। कई अस्पतालों में पंजीकृत चिकित्सक नदारद मिले, जबकि मरीज भर्ती हैं। बायो वेस्ट नियमों की धज्जियां उड़ती हुई मिलीं। इस पर अस्पताल संचालकों को नोटिस दी गई है। तीन दिन के अंदर जवाब तलब किया गया है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही, जिला प्रशासनिक अधिकारी अचल विभु व बीके गुप्ता ने कस्बा स्थित मिश्रिख रोड पर रंजन प्रिया हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। यहां पर डॉ. सुमैया इरम उपस्थित पाई गई।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त कोई भी अधिकृत चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित नहीं था। मौके पर चार मरीज भी भर्ती पाए गए। हॉस्पिटल में बायो मेडिकल वेस्ट नियम व कोविड 19 के मानकों का पूर्णतया उल्लंघन पाया गया। हॉस्पिटल में पाई गई कमियों पर नोटिस जारी किया गया है। न्यू सेवा हॉस्पिटल व सांई हॉस्पिटल में केवल अस्पताल प्रभारी उपस्थित मिले।
विज्ञापन

अस्पताल में कोई भी चिकित्सक अधिकृत नहीं मिला है। अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट नियमों का पूर्ण रूप से मजाक उड़ाया जा रहा था, इस पर नोटिस दी गई है। बालाजी पैथोलॉजी सेंटर, एसके पैथोलॉजी सेंटर, डॉ. लाल पैथ ब्लॅड कलेक्शन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां पर भी कोई अधिकृत चिकित्सक उपस्थित नहीं मिला। सभी को नोटिस दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed