फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   reflectors

आवारा पशुओं की सींग पर लगेंगे रिफ्लेक्टर

Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
reflectors
सीतापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं। इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सीडीओ ने आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। जब तक पशुओं का पकड़ा नहीं जाता है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पशुओं की सींग पर रिफलेक्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जाड़े के मौसम में कोहरा एवं धुंध बनी रहती है। इससे दृश्यता की समस्या रहती है। दूर का रास्ता साफ नहीं दिखाई देता है। राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर अटरिया, सिधौली के समीप, दाउदपुर, मछरेहटा मोड़ एवं टोल प्लाजा तथा जलालपुर एवं अन्य मुख्य मार्गों के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में आवारा पशु घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

इससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे पशुओं को नगर पालिका में उपलब्ध कैटिल कैचर के माध्यम से पकड़ाकर गो आश्रय केन्द्रों पर भेजने के लिए सीडीओ संदीप कुमार ने निर्देश दिए हैं। जब तक पशुओं का पकड़ा नहीं जाता है, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पशुओं की सींग पर रिफलेक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कार्य सभी एसडीएम, बीडीओ एवं ईओ को सौंपा गया है। उपायुक्त श्रम रोजगाए एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इस संबंध में कार्ययोजना तैयार कर सभी संबंधित को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed