फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Red flag put up in defaulters' fields, auction to be held

Sitapur News: बकायेदारों के खेत में लगाई लाल झंडी, होगी नीलामी

Fri, 15 Nov 2024 08:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 15 Nov 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
Red flag put up in defaulters' fields, auction to be held
खेत में मौजूद अ​धिकारी।
सकरन (सीतापुर)। विकास खंड क्षेत्र के मुराउन पुरवा गांव के मजरा सोनावा में शुक्रवार को बैंक का ऋण न चुकाने वाले बकायेदारों के खिलाफ रिकवरी की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने बैंक अफसरों की मौजूदगी में बकाया ऋण राशि न चुकाने वाले डिफाल्टरों के खेतों में लाल झंडी लगाई। तय समयावधि में बैंक का पैसा न चुकाने पर चिह्नित भू संपत्ति की नीलामी कर बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन


इलाके के सोनावा निवासी टहलू ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा सांडा से किसान क्रेडिट कार्ड बनवा कर 25,22,755 रुपये व सुकेठा गांव के मजरा बोहरा निवासी मनोहर ने 8,39,736 रुपये का ऋण लिया था।
विज्ञापन

लगातार नोटिस के बाद भी दोनों किसान अब बैंक का पैसा वापस नहीं लौटा पा रहे थे। इस पर शाखा प्रबंधक ने बकाया ऋण राशि की वसूली के लिए उप जिलाधिकारी लहरपुर को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम आकांक्षा गौतम के आदेश पर राजस्व वसूली टीम ने दोनों किसानों के खेतों में लाल झंडी लगवाने की कार्रवाई की। इस दौरान स्टेट बैंक साडां के शाखा प्रबंधक जयप्रकाश राठौर, राजस्व विभाग के अमीन आयुष सिंह, ज्ञानेन्द्र कुमार, राजेश पाल, क्षेत्रीय लेखपाल सत्येन्द्र कुमार वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed