फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rare coincidence on Somvati Amavasya festival after 57 years

Sitapur News: 57 साल बाद सोमवती अमावस्या पर्व पर दुर्लभ संयोग

Sun, 16 Jul 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rare coincidence on Somvati Amavasya festival after 57 years
नैमिषारण्य(सीतापुर)। इस बार सोमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है। क्योंकि इस बार सावन के दूसरे सोमवार पर अमावस्या पड़ रही है। इसके चलते नैमिषारण्य तीर्थ में लाखों श्रद्धालु आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हिंदू पंचांग के अनुसार सावन के प्रथम कृष्ण पक्ष 17 जुलाई को 57 साल बाद सोमवती हरियाली अमावस्या का संयोग बन रहा है। 1966 में 18 जुलाई को सोमवती हरियाली अमावस्या का पर्व पड़ा था। धर्मशास्त्र के जानकारों के अनुसार सोमवती हरियाली अमावस्या पर स्नान दान के साथ शिव साधना विशेष फलदाई है। ज्योतिषाचार्य प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि 17 जुलाई को मिथुन राशि का चंद्रमा में संयोग से सोमवती हरियाली अमावस्या का पुण्य काल आ रहा है। इसी दिन महाकाल की सवारी भी है। इस समय दान, साधना व उपासना का अभूतपूर्व लाभ मिलता है। इससे पहले यह स्थिति 1966 में बनी थी।
विज्ञापन



57 साल पहले जैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति
सूर्य, चंद्र, बुध, राहु व केतु 57 वर्ष पहले जिन राशि में थे। 2023 में इस बार उन्हीं राशि में रहेंगे। ग्रह गोचर की गणना के अनुसार चलें तो सूर्य, चंद्र, बुध, राहु, केतु यह पांच ग्रह 1966 में सावन में जिन राशियों में थे। उसी क्रमानुसार इस बार भी सूर्य कर्क राशि, चंद्र मिथुन राशि, बुध कर्क राशि और राहु व केतु क्रमश: मेष और तुला राशि में गोचर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान दान व शिव की साधना के लिए लाभकारी
हरियाली अमावस्या पर परंपराओं का भी अपना महत्व है। हालांकि पौराणिक व शास्त्रीय मान्यता के आधार पर देखें तो अमावस्या पर स्नान की परंपरा है। वहीं पितरों के निमित्त तर्पण पिंडदान व अन्य पूजा के साथ-साथ गो ग्रास भिक्षुक को अन्नदान आदि करने का भी विधान है। यही नहीं अमावस्या की मध्य रात में भगवान शिव और शक्ति की संयुक्त साधना भी आध्यात्मिक सफलता प्रदान करती है।

पांच ग्रहों की शांति के लिए यह करें उपाय
-सूर्य ग्रह के लिए वैदिक मंत्र या एकाक्षरी बीज मंत्र ओम घृणि: सूर्याय नम: का जाप व तांबे के कलश में गेहूं और गुड़ रखकर वैदिक ब्राह्मण को दान करने से लाभ होगा।

-चंद्र ग्रह की अनुकूलता के लिए ओम सोम सोमाय नम: का जाप करना चाहिए। सफेद वस्तुओं का दान व शिव जी का विशेष अष्टाध्यायी रुद्राभिषेक करने से शारीरिक रोग का शमन होगा।
-बुध ग्रह की अनुकूलता के लिए हरा मूंग का दान व हरी तुलसी के पौधे को रोपने का लाभ भी मिलेगा। हालांकि यह तुलसी का पौधा गुरुवार के दिन रोपना शुभ रहेगा।
-राहु ग्रह की अनुकूलता के लिए पक्षियों को दाना, भिक्षुकों की सेवा और रोगियों को चिकित्सा की उपलब्धता कराना भी श्रेष्ठ रहेगा।
-केतु ग्रह की अनुकूलता के लिए श्वान को भोजन, मछलियों को पांच प्रकार के आटे की गोलियां डालने एवं जरूरतमंद को वस्त्र दान करने से अनुकूलता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed