फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ran away with 50 thousand jewelery on the pretext of cleanliness

साफाई के बहाने 50 हजार के जेवरात उड़ाए

Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ran away with 50 thousand jewelery on the pretext of cleanliness
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शातिर ठग ने शुक्रवार को बर्तन साफ करने के बहाने महिला के करीब 50 हजार के जेवर पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के मोहल्ला बसैहिया टोला निवासी अवध राम की पत्नी मधु घर पर अकेली थी, इसी बीच एक व्यक्ति उसके घर पर आया। उसने अच्छे तरीके से बर्तन साफ करने की बात कहते हुए पहले महिला को बर्तन साफ करके दिखाया। इसके बाद उसके पायल को साफ कर दिया फिर उसने महिला से सोने-चांदी के जेवर साफ कराने को कहा।
विज्ञापन

महिला उसकी बातों में आ गई। झुमकी और सोने का माला साफ करने को दे दिए। इसके बाद ठग ने महिला से पांच मिनट बाद जेवर बर्तन से निकालने को कहा, इस पर महिला को शक हुआ। उसने अपने जेवर बर्तन से निकालने का प्रयास किया लेकिन तभी ठग जेवर लेकर बाइक से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलकर महिला ने शोर मचाया लेकिन ठग का कुछ भी पता नहीं लग सका। पीड़िता के मुताबिक, ठग करीब 50 हजार के जेवर लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर चौकी प्रभारी गिरजा शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। ठग को पकड़ने के लिए नाकेबंदी की लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी। इंस्पेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed