फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramlala Virajman... Sita's city Nihal

Sitapur News: रामलला विराजमान... सीता की नगरी निहाल

Tue, 23 Jan 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 23 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Ramlala Virajman... Sita's city Nihal
सीतापुर। रामलला अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजे तो सीता की नगरी निहाल हो गई। यहां जन-जन के मन में मानों श्रीराम रम गए। लाइव प्रसारण से प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर का साक्षी बनकर हर किसी का मन भावुक तो नयन हर्ष से सजल हो गए। शोभायात्रा में राम भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए खूब थिरके। जय श्रीराम के उद्घोष से शहर पूरे दिन गूंजता रहा।अंधेरा घिरते ही घर व मंदिर दीपों की रोशनी से जगमग हो गए। आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी छटा बिखर गई।
विज्ञापन

शताब्दियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ, एक बार फिर से अवध में प्रभु श्रीराम पधारे। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव सीता की नगरी में चहुंओर मनाया गया। शहर की सरोजनी वाटिका में रामोत्सव के दौरान अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण देख हर कोई खुद को धन्य मानकर पुलकित नजर आया। अयोध्या में रघुराई के विराजते ही सीता की नगरी धरती से गगन तक जय श्रीराम के उद्घोष गुंजायमान हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। इसके बाद 400 बटुकों व हजारों राम भक्तों ने शहर में शोभा यात्रा निकाली। प्रभु श्रीराम, सीता, लक्ष्मण व भरत-शत्रुघ्न के स्वरूप हर किसी को मंत्रमुग्ध कर रहे थे। हनुमान के संग राम भक्त अबीर गुलाल उड़ाते हुए खूब झूमे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने राम दरबार पर पुष्प वर्षा की। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा का समापन पुन: सरोजनी वाटिका पहुंचकर हुआ। इसके बाद भजन संध्या में ओंकार शंखधर के भजनों की रसधार बही तो हर कोई झूम उठा। इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र, सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, ईओ वैभव त्रिपाठी, नमींद्र अवस्थी, शिव कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल बटुकों के स्वस्ति वाचन ने चुराया आकर्षण
रामोत्सव में 400 बाल बटुकों ने अत्यंत मधुर स्वर में स्वस्ति वाचन किया तो हर किसी का मन श्रद्धा से प्रफुल्लित हो गया। एक स्वर में शंख की करतल ध्वनि से समूचा वातावरण भक्ति भाव में डूबा नजर आया। मंत्रमुग्ध श्रद्धालु एकटक बटुकों को निहार रहे थे।


श्रीराम की चरण पादुका के दर्शन की दिखी उत्सुकता
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की नगर भ्रमण रथ यात्रा में अयोध्या धाम से आई प्रभु श्रीराम की चरण पादुका व रामसेतु की शिलाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। शहर में जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम की चरण पादुका व रामसेतु की शिला के दर्शन करने को उत्सुक दिखे। वहीं, रथ यात्रा संग चल रही वानर सेना संग लोग सेल्फी लेते नजर आये। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल ने बताया कि शहर के समूचे व्यापारी समाज के सहयोग से यह शोभायात्रा निकाली जा रही है।


घरों में दीपोत्सव, आतिशबाजी हुई
यह पहली बार है, कि सर्दियों में दीपावली मनाई गई। घर-घर दीप जलाकर लोगों ने आतिशबाजी कर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का महाउत्सव मनाया। शहर से लेकर कस्बों व गांवों तक अंधेरा होते ही हर ओर दिवाली सरीखा नजारा दिखाई दिया।

वहीं, सीताराम मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, त्रिकोणनाथ मंदिर, पंजाबी धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसी क्रम में नैपालापुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में पूजन कर 151 क्विंटल लड्डुओं का वितरण किया गया। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। वहीं, जेल रोड पर सभासद प्रदीप गुप्ता ने सुंदरकांड पाठ संग भव्य आरती का आयोजन किया। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed