फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rain will today

आज फिर रिमझिम के आसार

Wed, 31 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain will today
सीतापुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप से लोग बेहाल हो रहे हैं तो कभी बादल छाने से लोगों को राहत मिल जाती है। धूप-छांव के बीच उमस का प्रकोप जारी है। उमस भरी गर्मी से बुधवार को लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में हल्की बौछारें भी उमस से राहत नहीं दिला पाई।
विज्ञापन

अधिकतम पारा 32 डिग्री रहा। गुरुवार को भी मौसम का मिजाज रंग बदलता रहेगा। हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। बुधवार सुबह आसमान साफ रहने से सूर्यदेव ने चमक बिखेरनी शुरू कर दी। तेज धूप लोगों को बेहद खली। घरों से निकले लोग तपिश के कारण बेचैन दिखाई दिए। दोपहर करीब 12 बजे मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादल छा गए।
विज्ञापन

इस बीच जिले के कई इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं। लेकिन कुछ देर बाद भी आसमान साफ होने से फिर तेज धूप निकल आई, जिससे उमस बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed