{"_id":"578a66b34f1c1b010513e5e0","slug":"rain-make-weather-pleasant","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने मौसम को बनाया खुशगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने मौसम को बनाया खुशगवार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदली, धूप व बारिश के साथ शनिवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह काली घटाओं से मौसम सुहाना रहा। दोपहर में धूप ने उमस बढ़ा दी। इसके बाद हुई बारिश ने मौसम को फिर से खुशगवार बना दिया। जिसके बाद लोगों को राहत मिली। पारा लुढ़ककर 31 डिग्री पर आ गया। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को भी जिले के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह आसमान में काले मेघों ने डेरा जमा लिया। हल्की बूंदाबांदी ने मौसम सुहाना कर दिया, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। कुछ देर बाद आसमान साफ होने से धूप निकल आई। बदली और बूंदाबांदी के बाद निकली धूप ने उमस में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
दोपहर करीब 3:35 बजे बारिश होने से लोगों के चेहरे फिर दमक उठे। शहर के अलावा जिले के बिसवां, कमलापुर, मछरेहटा, सिधौली, महमूदाबाद आदि क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बरसात से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के बाद शाम तक बादल छाए रहे।
विज्ञापन
हल्की बौछारों के बीच हवा से मौसम सुहाना हो गया। पिछले 24 घंटों के मुकाबले पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।