{"_id":"d6dfb1f72ceb77f0c6df1952c73bdf34","slug":"rain-gives-relief-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश्ा से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश्ा से राहत
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद रविवार दोपहर हुई झमाझम बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर को एकाएक मौसम ने करवट ली और आसमान में काले बादल अठखेलियां करने लगे। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
अचानक होने वाली बारिश ने लोगों को तर-बतर कर दिया। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी दिखा और पारा लुढ़ककर 30 डिग्री पर आ गया है।
रविवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। तेज धूप व उमस भरी गर्मी ने हर रोज की तरह लोगों को बेहाल किया। गर्मी से जूझते हुए रोजमर्रा की जिंदगी अपनी रफ्तार से दौड़ने लगी।
विज्ञापन
दोपहर करीब 2:30 बजे मौसम ने एकाएक करवट ली। आसमान पर चमक रहे सूरज को घने बादलों ने अपनी आगोश में ले लिया। बादल छाए तो ठंडी हवाएं भी चलने लगीं। 2:55 पर बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब 35 मिनट तक मूसलाधार बारिश हुई।
विज्ञापन
झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। रविवार को अवकाश होने से खरीददारी को लोगों का आवागमन बाजार में जारी था। एकाएक शुरू हुई बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया। मौसम बदला तो तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
शनिवार के मुकाबले पारा 6 डिग्री नीचे लुढ़का। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के जानकारों ने अगले 24 घंटो में बारिश की संभावना जताई है।