फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rain gives relief from heat, mercury at 30

बारिश ने दी गर्मी से राहत, पारा 30 पर

Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rain gives relief from heat, mercury at 30
सीतापुर। लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। दोपहर बाद हुई बारिश ने लोगों को खूब भिगोया। बारिश से मौसम खुशगवार हुआ तो सुबह से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम पारे में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पारा 30 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक तेज बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम इन दिनों कई रंग बदल रहा है। पिछले दो दिनों से रुक-रुककर होने वाली बारिश का क्रम तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। सुबह मौसम साफ रहने से धूप निकली तो उमस बढ़ गई। उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच-बीच में बादल भी आसमान पर आवाजाही करते रहे। दोपहर बाद तक धूप-छांव का खेल चला। दोपहर करीब दो बजे हल्की बारिश हुई। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बरसात होने से मौसम सुहाना बन गया।

बारिश रुकने के बाद भी छाई काली घटाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed