{"_id":"64ff5aa3fb2f2adbdc083405","slug":"rain-caused-loss-of-rs-24-lakh-to-transport-corporation-in-72-hours-sitapur-news-c-102-1-slko1055-2465-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश ने 72 घंटे में परिवहन निगम को लगाया 24 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश ने 72 घंटे में परिवहन निगम को लगाया 24 लाख का चूना
Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में लगातार हो रही बारिश का असर परिवहन निगम के राजस्व पर भी पड़ा है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है। जिसके कारण निगम को प्रतिदिन करीब आठ लाख रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। विभाग की मानें तो जब तक बारिश होगी राजस्व में इसी तरह से कमी आएगी।
जिले में कुल 158 बसें संचालित हैं। जो कि प्रतिदिन औसतन 28 लाख रुपए का राजस्व अर्जित करतीं हैं। लेकिन बीते नौ सितंबर से इन बसों का राजस्व घटकर महज 20 लाख रुपये ही रह गया है। लगातार बारिश से आम जनमानस की दिनचर्या में फर्क देखने को मिला है। अगर आवश्यक काम न हो तो लोग बारिश में निकलने से बचते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बसों से सफर वही यात्री कर रहे हैं जिन्हें बहुत जरूरी कार्य हो। जिसके कारण निगम के आय में प्रतिदिन आठ लाख रुपये की कमी दर्ज की गई है।
35 प्रतिशत घट गए यात्री
लगातार हो रही बारिश से लोग घरों से बहुत कम निकल रहे हैं। इसके कारण राजस्व घटा है। ऐसे यात्री जो तीर्थ यात्रा या कस्बा इलाके से शहर मुख्यालय किसी काम से आते थे, उनकी संख्या में कमी दर्ज की गई है। गांजर क्षेत्र के एक-दो कर्मचारी भी बारिश के कारण काम पर नहीं पहुंच पाए हैं। जब तक बारिश होगी तब तक ऐसे ही हालात रहने की आशंका है। प्रतिदिन करीब 18 से 20 हजार यात्री यहां से यात्रा करते हैं। बारिश ने इनकी संख्या 35 फीसदी घटा दी है।
विज्ञापन
- राकेश कुमार, एआरएम, सीतापुर डिपो