{"_id":"6ab95fb83c0818844501c317","slug":"rain-affects-sales-at-the-vegetable-market-sitapur-news-c-102-1-slko1037-164769-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बारिश से सब्जी मंडी में बिक्री प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बारिश से सब्जी मंडी में बिक्री प्रभावित
Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश का असर सब्जी मंडी के कारोबार पर भी पड़ा है। ग्राहक कम पहुंचने से मंडी में पहले से मौजूद सब्जियों की बिक्री प्रभावित हुई। रविवार को आलू 8 से 10 रुपये, प्याज 30 से 35 रुपये, लौकी और तोरई 10 रुपये, नींबू 110 रुपये और टमाटर 20 रुपये प्रति किलो के भाव में बिके।
सब्जी व्यापारी रिजवान ने बताया कि बारिश के कारण ग्राहक मंडी नहीं पहुंचे। इससे व्यापारियों के पास पहले से रखा स्टॉक बचा हुआ है। वहीं, खेतों में पानी भरने से हरी सब्जियों की फसल प्रभावित हुई है। इसका असर मंडी में नई खेप आने पर पड़ सकता है।
सीतापुर की मंडी में आलू, टमाटर, अदरक समेत कई सब्जियां बेंगलुरु से आती हैं। जबकि लौकी, कद्दू, तोरई, शिमला मिर्च और नींबू की आपूर्ति जिले के स्थानीय क्षेत्रों से होती है। लगातार बारिश से स्थानीय फसलों को नुकसान हुआ तो आवक कम होने के कारण आने वाले दिनों में इन सब्जियों के दाम बढ़ सकते हैं।