{"_id":"624894cdbb495a44900a0158","slug":"railway-track-jammed-for-two-hours-sitapur-news-lko624314713","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे तक जाम किया रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे तक जाम किया रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
बिजवार रेलवे क्रासिंग पर प्रदर्शन करते मोहल्ला आजाद नगर के लोग। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। नेशनल हाईवे पर बिजवार से नैपालापुर तक जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग से पैदल और दो पहिया वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है। इससे यहां स्थित आजाद नगर के निवासियों की समस्या बढ़ गई है। उन्हें फ्लाईओवर से आवागमन करना पड़ेगा। इस पर लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। तकरीबन दो घंटे अफरातफरी को माहौल रहा। एसडीएम सदर अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला।
आजाद नगर मोहल्ला स्थित रेलवे फाटक से पैदल व दोपहिया वाहनों की आवाजाही बंद करने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे की इस कार्रवाई के खिलाफ लोगों में आक्रोश है। लखीमपुर बाईपास पर बने फ्लाईओवर से यहां के नागरिकों का आवागमन करना पड़ेगा। इससे खतरे के साथ ही अन्य दिक्कतें हैं। कुछ समय पहले रेलवे के ठेकेदारों ने जल निकासी के लिए एक मात्र पुलिया बंद कर दी थी। शिकायत करने पर अधिकारियों ने पुलिया खुलवाने का मौखिक आश्वासन दिया था।
शनिवार को रेलवे कर्मियों ने गेट बंद कर दिया। इससे नाराज लोगों ने गेट पर आकर रेलवे लाइन को जाम कर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आजाद नगर से सभासद अजेंद्र सोनकर, कमल किशोर पांडेय, राम नरेश सिंह, विमल मोहन मिश्र, आशीष अवस्थी, राम खेलावन तिवारी, आशुतोष बाजपेई, उमेश शुक्ला, अनुराग तिवारी, प्रमोद तिवारी, उमा तिवारी, सुधीर मेहरोत्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अनिल कुमार, तहसीलदार जीके द्विवेदी, सीओ सदर प्रवीण सिंह, कोतवाली देहात से ओपी तिवारी पहुंचे। नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कहा कि आप लोगों की मांगें जायज हैं। थोड़ा समय दीजिए ताकि रेलवे के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर आंशिक गेट खुलवाने के प्रयास किया जा सके। लगभग दो घंटे बाद जाम खुल गया। नागरिकों ने ट्रैक खाली कर दिया।