{"_id":"5f5ba3488ebc3e21447f86a8","slug":"railway-sitapur-news-lko5396569111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर-लखीमपुर रेल लाइन पर इसी माह खिंच जाएंगे ओएचई के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर-लखीमपुर रेल लाइन पर इसी माह खिंच जाएंगे ओएचई के तार
विज्ञापन
railway
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। लखनऊ से सीतापुर तक रेल लाइन का विद्युतीकरण होने के बाद अब दूसरे चरण में कार्य सीतापुर से लखीमपुर ट्रैक पर काम तेजी चल रहा है। सीतापुर-लखीमपुर रेल लाइन पर ओएचई के तारों को इसी माह में हर हाल में कर खींच दिया जाएगा। इसके बाद नवंबर के आखिर तक सीआरएस निरीक्षण करेंगे। कार्य की समीक्षा करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली और लखनऊ के आरबीएनएल के अफसरों ने टावर वैगन से लखनऊ से सीतापुर और लखीमपुर के फरधान तक का निरीक्षण किया। कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए गए हैं।
आरवीएनएल (रेल विकास निगम लिमिटेड) के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया शुक्रवार को सुबह 9:30 बजे निरीक्षण का कार्य लखनऊ के डालीगंज से शुरू हुआ। विभागीय अफसरों ने टावर वैगन से निरीक्षण की शुरुआत की। डालीगंज से निरीक्षण शुरू करने के बाद 11 बजे यह टीम सीतापुर पहुंची। इसके बाद सीतापुर से लखीमपुर रेल खंड पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य की बारीकी से जांच पड़ताल की गई। इस दरम्यान बीच में झरेखापुर सब सेक्शनिंग पोस्ट, ओयल सेक्शनिंग पोस्ट, हरगांव, लखीमपुर व फरधान रेलवे स्टेशन का भी सघन निरीक्षण किया गया और कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की गई। यह निरीक्षण प्रमुख परियोजना निदेशक रेल विकास निगम लिमिटेड दिल्ली दिनेश चंद्र पांडेय व मुख्य परियोजना अधिकारी रेल विकास निगम लखनऊ संजीव सहगल की मौजूदगी में किया गया।
लखीमपुर के बाद टीम ने फरधान रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। इसके बाद टीम 12.45 बजे लखनऊ के डालीगंज के लिए रवाना हुई। वापसी में खैराबाद सब स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस दौलान प्रोजेक्ट मैनजर अनूप कुमार, पीएमसी कंसल्टेंसी वायंट्स सलूशन योगेश मिश्रा, वरिष्ठ प्रबंधक रेल विकास निगम लखनऊ जगन्नाथ मिश्रा, प्रबंधक रेल विकास निगम सुभाष त्रिपाठी, डिप्टी मैनेजर श्रीनिवास जेना, डिप्टी मैनेजर अभयकांत झा, यातायात निरीक्षक अरुण सेन गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि सीतापुर से लखीमपुर लाइन को विद्युतीकरण के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि इसी माह लखीमपुर तक ओएचई के तारों को खींचकर करंट दौड़ा दिया जाएगा। इसके बाद नवंबर के आखिर तक सीआरएस होगा। हालांकि अभी सीआरएस की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन नवंबर के आखिरी सप्ताह तक माना जा रहा है।
आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्रा ने बताया कि ओयल तक तारों को खींच लिया गया है। यहां तक 25 हजार वोल्टेज के केबल खींचे जा चुके हैं। अब तेजी से आगे तक काम करने के निर्देश निर्देश मुख्य परियोजना अधिकारी रेल विकास निगम लखनऊ संजीव सहगल व कार्यदायी संस्था कपलतरू पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड के उपाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार को दिया गया है।