फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rail coaches will meet at fixed places at Sitapur Junction

सीतापुर जंक्शन पर तय स्थानों पर मिलेंगे रेल कोच

Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rail coaches will meet at fixed places at Sitapur Junction
सीतापुर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों को अब सीतापुर जंक्शन पर कोच की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। प्लेटफार्म पर उन्हें तय स्थानों पर कोच खड़े मिलेंगे। इसके लिए प्लेटफार्म पर अत्याधुनिक कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे। इसमें दूर से ही यात्री अपने कोच नंबर देख सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीतापुर में पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के दो ट्रैक हैं। इनमें पूर्वोत्तर रेलवे का बुढ़वल वाया सीतापुर, सीतापुर जंक्शन व ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मैलानी तथा उत्तर रेलवे का सीतापुर सिटी वाया महोली-रोजा तथा सीतापुर सिटी वाया नैमिषारण्य-बालामऊ शामिल हैं। उत्तर रेलवे का ट्रैक बरसों पहले ब्रॉडगेज में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

लेकिन पूर्वोत्तर रेलवे ऐशबाग वाया सीतापुर लखीमपुर, बरेली व पीलीभीत ट्रैक को मीटर गेज से ब्रॉडगेज में तब्दीली का कार्य वर्ष 2016 में शुरू हुआ। 2019 में पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मीटर गेज ट्रैक ब्रॉडगेज में परिवर्तित हो चुका है। इस रूट पर लखनऊ वाया सीतापुर-लखीमपुर खीरी रूट पर ट्रेनें भी फर्राटा भरने लगी हैं, हालांकि अभी इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी काफी कम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आमान परिवर्तन के बाद सीतापुर जंक्शन रेलवे प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड की सुविधा नहीं है। इस कारण यात्रियों को यह पता नहीं चल पाता है कि उनका कोच कहां आएगा। कोच की तलाश में मुसाफिरों को प्लेटफार्म पर इधर-उधर भटकना पड़ता है। इससे प्लेटफार्म पर अफरातफरी का माहौल बन जाता है और कई यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है।
पहले एक व तीन नंबर प्लेटफार्म पर लगेंगे बोर्ड
बोर्ड लगवाने के लिए बजट जारी हो गया है। सीतापुर जंक्शन प्लेटफार्म पर अत्याधुनिक कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में यहां के प्लेटफार्म एक और तीन पर कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगेंगे।

यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा सीतापुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने है। ये बोर्ड पहले चरण में एक और तीन नंबर प्लेटफार्म पर लगेंगे। इनके लगने से यात्रियों को पता चल जाएगा कि उनका कोच कहां पर ठहरेगा। इससे उन्हें कोच की तलाश में भटकना नहीं होगा।
- एके शुक्ला, अधीक्षक सीतापुर जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed