फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Raids ineffective, black marketing of fertilizers is rampant

Sitapur News: छापे बेअसर, खाद की कालाबाजारी बेलगाम

Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Raids ineffective, black marketing of fertilizers is rampant
खैराबाद (सीतापुर)। यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग के अफसर लगातार छापे मार रहे हैं, लेकिन इसका असर नहीं दिख रहा है। खाद विक्रेता महंगी दरों पर यूरिया बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। ये यूरिया के साथ जबरन जिंक भी किसानों को बेच रहे हैं। यूरिया का रेट 266 रुपये 50 पैसे निर्धारित है, लेकिन बाजार में निजी खाद विक्रेता मनमाना रेट वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बाराभारी के पास यूरिया खरीद कर जाते मिले किसान मातापुर निवासी रामजीवन ने बताया कि टोल प्लाजा के पास की दुकान से 320 रुपये प्रति बोरी की दर से खाद मिली है। इसके साथ जिंक भी खरीदना पड़ा है। असोढर निवासी किसान हफीज ने भी बताया कि 320 रुपये की एक बोरी यूरिया मिली है। यदि समिति पर यूरिया मिल जाती तो महंगे रेट पर न खरीदना पड़ता। हकीकत परखने के लिए पड़ताल की गई तो मुलाहिमपुर व अर्जुनपुर की समिति पर ताला लटकता मिला। नगर में कटरा की समिति पर यूरिया बिकती मिली। यहां किसानों की लंबी लाइन दिखी। किसानों ने बताया कि घंटों से लाइन में खड़े हैं।
विज्ञापन

दो दिन से लगा रहे दौड़
इफको यूरिया की किल्लत चल रही है। किसान खाद की दुकानों की परिक्रमा कर रहे हैं। किसान मायाराम, कमलेश, पप्पू, मनोहर, संतोष कुमार आदि का कहना है कि दो दिनों से अर्जुनपुर की दौड़ लगा रहे हैं, फिर भी यूरिया खाद नहीं मिल रही है। टोल प्लाजा के पास दुकान पर 320 रुपये की बोरी मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फेविकोल बनाने में हो रहा उपयोग

एक निजी खाद विक्रेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि लहरपुर, सीतापुर, तम्बौर के प्लाईवुड के कारखानों में फेविकोल बनाने में यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। दुकानदार का दावा है कि प्लाईवुड कारखानों में यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। यदि छापा पड़े तो सच सामने आ जाएगा।



कंट्रोल रूम में करें शिकायत
खाद की उपलब्धता व कालाबाजारी समेत किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम संचालित है। किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाती है। इसके अलावा दुकानों का औचक निरीक्षण भी किया जाता है। - संजीव कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed