{"_id":"573610e14f1c1b7159919bf6","slug":"raid-on-rampal-s-son-oil-depo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपाल के बेटे के तेल डिपो पर छापा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपाल के बेटे के तेल डिपो पर छापा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
केरोसिन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरोसिन की कालाबाजारी पर रोकथाम के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम ने जिले के सभी तेल डिपो पर औचक छापेमारी की। स्टॉक व अभिलेख चेक किए।
विज्ञापन
तंबौर में बिसवां विधायक रामपाल यादव के पुत्र के डिपो पर अभिलेख नहीं मिले। यहां नोटिस चस्पा कर दिया गया। वहीं पुलिस का पहरा बिठाया गया है। सिधौली के डिपो में 774 लीटर केरोसिन कम मिला।
विज्ञापन
बिसवां विधायक रामपाल यादव के पुत्र रामेंद्र यादव के नाम तंबौर कस्बे में मंडी समिति में केरोसिन डिपो है। शुक्रवार को डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह व एसडीएम रतीराम ने डिपो पर छापा मारा। अधिकारियों को यहां डिपो बंद मिला।
विज्ञापन
अभिलेख न मिलने से यह नहीं पता चला सका कि डिपो पर कितना स्टॉक मौजूद है। जिसकी वजह से मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने डिपो के गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। डिपो के अभिलेख जिला मुख्यालय पर पूर्ति विभाग कार्यालय में लाने को कहा गया है।
वहीं सुरक्षा के लिहाज से तंबौर पुलिस का पहरा बैठाया है। इसके अलावा प्रशासन व पूर्ति विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय के दो डिपो, सिधौली, बिसवां, लहरपुर, महमूूदाबाद, महोली, मिश्रिख आदि स्थानों पर स्थित 13 डिपो पर छापा मारा। सिधौली में तहसीलदार पीसी आर्या ने बताया कि उनके यहां स्टॉक में 774 लीटर केरोसिन कम पाया गया है। अन्य स्थानों पर भी खामी मिली।