{"_id":"6862d7ae52999e4ad8081b59","slug":"raid-on-fertilizer-shops-answer-sought-sitapur-news-c-102-1-slko1052-135454-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: खाद की दुकानों पर छापा, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: खाद की दुकानों पर छापा, जवाब तलब
Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला कृषि अधिकारी ने सोमवार को खाद की दुकानों पर छापा मारा। एक दुकानदार के प्रतिनिधि की ओर से स्टाॅक एवं बिक्री रजिस्टर न प्रस्तुत किए जाने के कारण फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। खाद की बिक्री की हकीकत जानने के लिए दुकानों से खाद लेकर अपने घरों को जा रहे किसानों को रास्ते में रोककर उनसे बात की गई।
जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है। किसानों को सलाह दी जाती है कि संस्तुति मात्रा की दर से ही उर्वरक क्रय करें, अनावष्यक भंडारण न करें। उन्होंने जिला कृषि रक्षा अधिकारी के साथ मैसर्स श्रीअन्नपूर्णा ट्रेडर्स नेरीकलां, मैसर्स आईएफएफडीसी किसान सेवा केन्द्र नेरीकलां, मैसर्स एग्री जंक्शन वन स्टाॅप शॉप ब्रम्हावली, मैसर्स शुक्ला खाद भंडार काजीकमालपुर, मैसर्स अशोक खाद भंडार हरगांव, मैसर्स हीरालाल खाद भंडार हरगांव, मैसर्स रामसेवक खाद भंडार हरगांव, क्रय विक्रय समिति हरगांव और गुप्ता फर्टिलाइजर्स हरगांव का निरीक्षण किया।
इस दौरान मैसर्स शुक्ला खाद भंडार काजीकमालपुर के प्रतिनिधि द्वारा स्टाॅक व बिक्री रजिस्टर न प्रस्तुत किए जाने के कारण फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि समस्त थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेता अपने लाइसेंस की काॅपी प्रतिष्ठान पर चस्पा कर रखेगें। स्टाॅक व बिक्री रजिस्टर पूर्ण रखेंगे, स्टाॅक बोर्ड पर स्टाॅक व दर का प्रतिदिन अंकन किया जाए और किसानों को खाद की बिक्री की मशीन से निकली रसीद अवश्य उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में करें शिकायत
निजी क्षेत्र में उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम के नंबर 8004894761, 9696055412, 9415379437 व 9151730701 पर संपर्क कर किसान समाधान पा सकते हैं। सहकारिता क्षेत्र के लिए विकास भवन के कमरा नंबर 116 में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। जिसके मोबाइल नंबर 7786049956, 9415103288, 7007557369 और किसान सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता के दूरभाष नंबर 9415566046 पर भी शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं।