{"_id":"6412119f033459325f00a104","slug":"race-will-have-to-be-done-for-platelets-this-time-too-sitapur-news-c-13-1-129625-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्लेटलेट्स के लिए इस बार भी लगानी पड़ेगी दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्लेटलेट्स के लिए इस बार भी लगानी पड़ेगी दौड़
Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। डेंगू को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इससे निपटने के लिए जिले में इंतजाम ही नाकाफी हैं। डेंगू मरीजों को प्लेटलेट्स चढ़ाने के लिए शुरू की गई कंपोनेट सेपरेटर मशीन करीब एक साल बाद भी नहीं लग सकी है। इससे इस बार भी मरीजों को प्लेटलेट्स के लिए लखनऊ तक की भागदौड़ करनी पड़ेगी। डेंगू से पीड़ित मरीजों की जब लगातार प्लेटलेट्स गिरने लगती है तो उन्हें प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता होती है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा बताते है मरीज की अगर 30 हजार से नीचे प्लेटलेट्स आ जाती है तो खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में उसे प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके लिए जिला अस्पताल में कंपोनेट सेपरेटर लगाया जाना था। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए ढांचा बनाने के लिए करीब 10 लाख का बजट भी मुहैय्या कराया था। पिछले साल ही इस मशीन को चालू होने का प्रयास था लेकिन यह मशीन नहीं लग सकी थी।
इस बार जब अलर्ट जारी हो गया है तो इसके लिए करीब छह मशीनों की आवश्यकता है। जिसमें अभी तक तीन ही मशीनें आ सकी है। ऐसे में इस बार भी जल्द इसे चालू होने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। इन हालातों में मरीजों को करीब 90 किलोमीटर दूर लखनऊ तक की भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
आनी है बाकी हैं कई मशीनें
कुछ मशीनें आई है। अब इनको इंस्ट्राल किया जाएगा। कब से प्लेटलेट्स की सुविधा शुरू होगी, यह बताना बहुत मुश्किल है। कई मशीनें अभी आना बाकी है। -डॉ. पूजा यादव, ब्लॅड बैंक प्रभारी