फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Quarantine migrant workers turned out to be Corona positive in Maholi

महोली में क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक निकला कोरोना पॉजिटिव

Tue, 26 May 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Quarantine migrant workers turned out to be Corona positive in Maholi
सीतापुर। जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार की रात महोली में क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक कोरोना संक्रमित पाया गया है। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई है। मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। महोली के कृषक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक का स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए भेजा था। मंगलवार की रात श्रमिक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही अफसरों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन सेंटर से मरीज को लेकर खैराबाद के एल-1 अस्पताल में कराया। एसीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि संक्रमित पाया गया मरीज पिछले दिनों गुजरात के सूरत से लौटकर आया था। लक्षण नजर आने पर प्रवासी को आश्रय स्थल में क्वारंटीन किया गया था। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि महोली में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू करा दिया गया है। मंगलवार को नया मरीज मिलने के बाद जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। हालांकि, राहत की बात है कि 34 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं। जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ छह ही रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed