फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Python seen again in Rampur Bhuda village, forest department caught it

Sitapur News: रामपुर भूड़ा गांव में फिर दिखा अजगर, वन विभाग ने पकड़ा

Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Python seen again in Rampur Bhuda village, forest department caught it
कुतुबनगर (सीतापुर)। रामपुर भूड़ा गांव में बुधवार को फिर अजगर दिखने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू करते हुए जंगल में छोड़ दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी एक अजगर दिखा था। दो दिन में लगातार दो अजगर मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मंगलवार को कुशेंद्र सिंह के खेतों में एक अजगर देखा था। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया था। इसके बाद बुधवार को सरबजीत को खेत जाते समय अजगर दिखाई दिया। इस पर वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा। वन विभाग के दरोगा अनुभव वर्मा ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग सात फीट और वजन करीब 35 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे जंगल के सुरक्षित इलाके में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अजगरों की मौजूदगी प्राकृतिक संतुलन का हिस्सा है। अजगर दिखने पर घबराएं नहीं, तुरंत वन विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed