{"_id":"5defe4368ebc3e87f117eb60","slug":"python-in-school-sitapur-news-lko4970645182","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर के गुजरने के निशान मिलने से बच्चों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर के गुजरने के निशान मिलने से बच्चों में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली (सीतापुर)। कस्बे के पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय परिसर में अजगर के गुजरने के निशान विद्यालय परिसर के अंदर देखे गए हैं। जिसके चलते स्कूल में पढ़ रहे बच्चों व शिक्षकों में दहशत है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। सूचना पर फॉरेस्टर ने मौके पर पहुंचकर अजगर को झाड़ियों में तलाश किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
वन विभाग के फॉरेस्टर संतराम ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर तलाश की गई है। अजगर शांत जीव है, फिर भी उसके गुजरने के निशानों के आधार पर इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। हमने विद्यालय के शिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर दे दिया है।
अगर कहीं भी दिखाई दे तो सूचना करेंगे। तत्काल उसको पकड़ा जाएगा। शिक्षकों और बच्चों को एहतियात बरतने को कहा गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुमलता शुक्ला ने बताया कि सुबह स्कूल खोलने के लिए आई तो विद्यालय के मध्य अजगर जैसे सांप के रेंगने के निशान दिखाई पड़े।
विज्ञापन
जिसके बाद इसकी सूचना रेंज ऑफिसर व खंड शिक्षा अधिकारी अशोक यादव को दी। मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर संतराम ने बाउंड्री के अंदर व बाहर झाड़ियों में पड़ताल की, लेकिन कोई भी जीव-जंतु नहीं मिला।