{"_id":"5f5a63698ebc3e338f033c71","slug":"purchased-at-97-purchasing-centers-dm-sitapur-news-lko5395123188","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा धान : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। एक अक्टूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए डीएम ने 97 क्रय केन्द्रों का अनुमोदन किया है। शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। कामन धान 1868 रुपये एवं ग्रेड ए धान 1888 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में आगामी धान खरीद वर्ष 2020-21 के अंतर्गत धान खरीद की तैयारी के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में धान क्रय केन्द्र एजेन्सियों के जिला प्रबन्धकों एवं मंडी सचिवों की बैठक हुई।
इसमें एक अक्टूबर से शुरू होने वाले धान खरीद योजना की तैयारी के विषय पर डीएम ने निर्देश दिये। कहा कि सभी जिला प्रबंधक क्रय एजेंसियों को बीते वर्ष में धान बेचने वाले किसानों से संपर्क कर पंजीकरण के लिए प्रेरित करें। समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अपने उप जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर पंजीकृत किसानों के सत्यापन में तेजी लाएं। जिससे किसी भी किसान को धान बेचने में कोई परेशानी न हो। सभी जिला प्रबन्धक तत्काल अनुमोदित क्रय केन्द्रों पर क्रय केन्द्र प्रभारी तैनात करें।
जिससे क्रय केन्द्रों की जियो टैगिंग हो सके। इस वर्ष छह क्रय एजेन्सियों के 97 क्रय केन्द्र अनुमोदित हुए हैं। उन्होंने मंडी सचिवों को निर्देशित किया कि सभी क्रय केन्द्रों को समय से उपकरण उपलब्ध करा दें। जनपद में इस बार सभी एजेंसियों द्वारा भुगतान पीएफ एमएस के माध्यम से किया जाएगा। डीएम ने कहा कि जनपद में नए बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे खरीद में कोई परेशानी नहीं होगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी एजेंसियां समय से ई-टेंडरिंग पूरा कर लें।
विज्ञापन
जनपद में उपलब्ध 22 राइस मिलों में से 20 राइस मिल जियो टैग हो गयी है। शासन द्वारा घोषित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। केन्द्रों पर धान बेचने के लिए ओटीपी आधारित कृषक पंजीकरण की सुविधा विभागीय वेबसाइट पर कराई गयी है। किसानों से अनुरोध है कि वे नजदीकी साइबर कैफे, जनसुविधा केन्द्र पर अपना पंजीकरण कराएं। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी विनय कुमार पाठक, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे, उपजिलाधिकारी सदर अमित भट्ट सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।