फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Purchase wheat at 162 purchasing centers from today

162 क्रय केंद्रों पर आज से गेहूं खरीद

Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Purchase wheat at 162 purchasing centers from today
सीतापुर। किसानों से गेहूं खरीदने के लिए छह एजेंसियों के 162 क्रय केन्द्र बृहस्पतिवार एक अप्रैल से गेहूं खरीदेंगे। प्रत्येक केंद्र पर दो कांटे की व्यवस्था की गई है। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रूपए निर्धारित किया गया है। इस वर्ष गेहूं का कोई भी लक्ष्य निर्धारित नही है। जब तक किसान क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आएंगे, तब तक खरीदा जाएगा। किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

गेहूं खरीद सुचारू रूप से सही ढंग से करने के लिए क्रय एजेंसियों के प्रबंधकों एवं केन्द्र प्रभारियों की कार्यशाला एडीएम के द्वारा पहले ही की जा चुकी है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 162 क्रय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो इलेक्ट्रानिक कांटे लगाए गए हैं। एक कांटे पर आनलाइन जनरेट किए गए टोकन से खरीद होगी, जबकि दूसरे कांटे से बिना टोकन के आने वाले किसानों से खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

केन्द्रों पर विनोइग फैन, नमी मापक यंत्र रखे गए हैं। सभी क्रय केन्द्रों पर किसानों के बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने दिए हैं। मंडी स्थल के 29 क्रय केन्द्रों को छोड़कर जिले के सभी क्रय केंद्र निकट के राजस्व गांव से संबद्ध किए गए हैं। किसी क्रय केन्द्र पर बिचौलियों या व्यापारियों से गेहूं खरीद करने पर संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं खरीद के लिए क्रय केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। एक अप्रैल से जिले के 162 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की जाएगी। यदि किसी किसान को गेहूं बेचने में कोई दिक्कत आती है, तो वह कंट्रोल रूम पर शिकायत कर सकता है। उसका समाधान किया जाएगा।
अरविंद कुमार दुबे, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed