{"_id":"efb1b12355e3e62bf49eea7ca934ada5","slug":"punished-the-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक शिक्षक निलंबित दूसरे का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक शिक्षक निलंबित दूसरे का रोका वेतन
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर खंड शिक्षा अधिकारी ने बुधवार को लहरपुर ब्लॉक के दो स्कूलों का निरीक्षण किया। मुआयने में उन्हें दो शिक्षक कई दिनों से बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने एक शिक्षक को निलंबित करने तथा दूसरे का एक माह का वेतन रोकने की संस्तुति की।
विज्ञापन
बीईओ लहरपुर कृष्ण कुमार ने प्राथमिक विद्यालय बिलरिया का औचक मुआयना किया। यहां पर प्रधानाध्यापक लोकेंद्र कुमार शर्मा तीन दिन से लगातार अनुपस्थित मिले। विद्यालय में छुट्टी के संबंध में कोई प्रार्थना नहीं मिला। पत्र व्यवहार रजिस्टर पर भी रिकॉर्ड अंकित नहीं था।
विज्ञापन
इसके अलावा विद्यालय की रंगाई-पोताई नहीं कराई गई थी। नौनिहालों को यूनिफॉर्म नहीं मिली। विद्यालय में चारों तरफ गंदगी की भरमार थी। पंजीकृत 207 के सापेक्ष केवल 106 नौनिहाल मिले।
विज्ञापन
इस पर बीईओ ने सितंबर माह का वेतन रोकने की संस्तुति की। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय भेलावा का निरीक्षण किया। जिसमें सहायक अध्यापक योगेंद्र कुमार बिना कारण के 14 सितंबर से लगातार अनुपस्थित मिले। जिस पर शिक्षक को निलंबित करने व वेतन रोकने की बीएसए से संस्तुति की।