फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest of teachers on BRC against Prerna App

प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों का बीआरसी पर प्रदर्शन

Wed, 11 Sep 2019 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
protest of teachers on BRC against Prerna App
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी लगाने को लेकर शुरू हो रहे प्रेरणा एप का विरोध दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को शिक्षकों ने ब्लॉकवार प्रदर्शन किया। इसके बाद बीईओ को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ की बिसवां ब्लॉक इकाई द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
शिक्षकों ने कहा कि शासन द्वारा शिक्षकों से अपने व्यक्तिगत साधनों से सेल्फी देने को कहा जा रहा है। जबकि सरकार को साधन उपलब्ध कराने चाहिए। इस मौके पर जिला मंत्री संकेत वर्मा, सुनील बाजपेई, डॉ. नीता पांडेय, अरुणिमा सिंह, सुधा वर्मा, गुलशन बानो, प्रेमलता, प्रभाकर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिधौली ब्लॉक के शिक्षक/शिक्षिकाओं ने बाड़ी स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष पीयूष राठौर ने कहा कि प्रेरणा एप से सरकार द्वारा शिक्षकों को बंधुआ मजदूरों की भांति कार्य में संलग्न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। शिक्षक वर्ग का सम्मान उसके शिक्षा के प्रति समर्पित भाव की अनदेखी से गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक मंत्री मनोज शुक्ल ने प्रेरणा ऐप की विसंगतियां दूर करने की मांग की। इस दौरान उमेश, विशाल शुक्ल, अरुण सिंह, रजनीश सिंह, सुधाकर सिंह, इंदु गुप्ता, आराधना सिंह, शिखा, हिना, सुरभि आदि मौजूद रहे।
कसमंडा बीआरसी में गिरिजेश अवस्थी, हबीबुर्रहमान, गिरजेश मिश्र, विनोद बिहारी दीक्षित, आशुतोष अवस्थी, अवधेश शुक्ल आदि शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया।
लहरपुर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर प्रेरणा ऐप और उसकी विसंगतियों के विरोध में बैठक आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक के समस्त संकुल प्रभारी, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापकों ने अपने अतिरिक्त प्रभार लौटाए।

खंड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश सिंह, सेवकराम, आलोक वर्मा आजाद, प्रमोद शास्त्री, अनवर अली आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ सकरन इकाई द्वारा 12 सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी पर धरना-प्रदर्शन किया गया। संचालन प्रमोद तिवारी ने किया। वहीं, एलिया में ब्लॉक अध्यक्ष अश्वनी सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed