फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest of MNREGA workers on the block angry over not getting work

Sitapur News: काम न मिलने से नाराज मनरेगा मजदूरों का ब्लाॅक पर प्रदर्शन

Tue, 19 Dec 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 19 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest of MNREGA workers on the block angry over not getting work
पिसावां (सीतापुर)। ब्लाॅक परिसर में संगतिन किसान मजदूर संगठन के बैनर तले 12 गांवों के तमाम मनरेगा मजदूरों ने काम की मांग करते हुए साेमवार को प्रदर्शन किया। बीडीओ के क्षेत्र में होने के कारण नाराज मजदूर मायूस होकर वापस चले गए।
विज्ञापन

संगतिन किसान मजदूर संगठन की ब्लाॅक प्रमुख रामबेटी की अगुवाई में 12 गांवों के करीब 50 मजदूरों ने ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। रामबेटी ने बताया कि अक्तूबर माह से मनरेगा मजदूरों को डिमांड के अनुसार काम नहीं मिल रहा है। जिसके चलते संगठन से जुड़े करीब 12 ग्राम पंचायतों के 30 गांवों के हजारों मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन

श्रमिक जगन्नाथ ने बताया कि जिस ग्राम सभा के मनरेगा मजदूर हैं, वहां और उसके आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में मनरेगा कार्य शेष नहीं बचा है। श्रमिकों ने बताया कि मनरेगा अधिनियम में पांच किलोमीटर के दायरे से बाहर मनरेगा कार्य दिलाए जाने के लिए संबंधित ब्लाॅक अधिकारी उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। श्रमिकों को सौ दिनों की मजदूरी मिल सके। उनका भरण पोषण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरों ने ब्लाॅक कार्यालय पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी प्रीती तिवारी के क्षेत्र में होने के कारण श्रमिकों को मायूस होकर वापस जाना पड़ा। इस मौके पर मनोज, छोटी, रामकिशोर, जमुना, नंदराम, अनीता, रेखा, अली मोहम्मद, जगन्नाथ, आदि मनरेगा श्रमिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed