फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   protest of farmers

धान बिक्री का पैसा न मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, पकड़े गए

Wed, 11 Dec 2019 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
महमूदाबाद (सीतापुर)। मंडी परिसर में विपणन शाखा के धान क्रय केंद्र पर अपना धान बिक्री करने वाले किसान को करीब डेढ़ माह बाद भी बेचे गए धान का पैसा नहीं मिला। जिससे परेशान किसान धान खरीद केंद्र पहुंचा। केंद्र प्रभारी से धान का पैसा दिए जाने की बात शुरू की। किसान व अधिकारी की बात बिगड़ी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान व उसके साथी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कांसापुरवा निवासी कुलदीप अपने साथी देवेंद्र के साथ मंडी आया था। कुलदीप ने अपने घर की 56 क्विंटल धान उपज बिक्री विपणन शाखा के खरीद केंद्र पर करीब चालीस दिन पूर्व की थी। बेचे गए धान का पैसा न मिलने से वह केंद्र प्रभारी यशवंत राव से बात करने मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे पहुंचा था।
विज्ञापन

धान के बकाया मूल्य के लिए एएमओ, एसडीएम को दर्जनों शिकायतें करने व चक्कर लगाकर थक चुके उक्त दोनों किसानों का गुस्सा मंगलवार को मंडी स्थित केंद्र पर फूट पड़ा। अन्य किसान भी हंगामा करने लगे। इसी बीच इनके समर्थन में कई किसान एकजुट होकर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमओ यशवंत राव व एमआई संतोष कुमार ने मामले की सूचना एसडीएम को दी। एसडीएम ने मौके पर तहसीलदार अशोक कुमार को भेजा। मंडी पहुंचे तहसीलदार को देखते ही किसान भड़क गए और पुन: नारेबाजी करने लगे।

तहसीलदार ने मामला बढ़ता देख एसडीएम को सूचित कर पुलिस बुला ली। मंडी पहुंची पुलिस ने दोनों किसानों को पकड़ लिया। एएमओ यशवंत राव की तहरीर पर पुलिस ने दोनों किसानों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed