{"_id":"67e83ae94fc60edfcc096e9e","slug":"proposal-to-provide-government-job-and-financial-help-of-50-lakhs-passed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-129401-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सरकारी नौकरी व 50 लाख की आर्थिक मदद देने का पास हुआ प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सरकारी नौकरी व 50 लाख की आर्थिक मदद देने का पास हुआ प्रस्ताव
Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 29 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नरोत्तम सभागार में शनिवार को जस्टिस फॉर राघवेंद्र अभियान के तहत जनसंसद हुई। इसमें बड़ी संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, सामाजिक व किसान संगठनों ने शामिल होकर पत्रकार राघवेंद्र को न्याय दिलाने के लिए आवाज बुलंद की। लोकसभा व राज्यसभा की तर्ज पर सदन का संचालन हुआ।
जनसंसद की अध्यक्षता उदय प्रताप त्रिवेदी व मस्त हफीज रहमानी ने किया। इसमें सदन में उपजा अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए सभी पत्रकार संगठन एकजुट हैं। किसान नेता पिंदर सिंह सिद्धू ने कहा कि हम सभी संगठनों ने राघवेंद्र के परिवार के लिए जो सहयोग किया है, वह 2 अप्रैल को उनके घर जाकर पत्नी को दिया जाएगा।
इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष मिश्र ने सदन में सबकी सहमति से दो प्रस्ताव रखे, जो सर्वसम्मति से सदन ने पारित किए। इसके तहत 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल धीमी विवेचना व कोई सरकारी मदद न मिलने की शिकायत लेकर राज्यपाल से मिलेगा। सरकार से राघवेंद्र की पत्नी को तत्काल नौकरी व 50 लाख की आर्थिक मदद देने की मांग की जाएगी। इस दौरान रजनीश मिश्र, गुरुपाल सिंह, पंकज सक्सेना, अशोक यादव, नवल किशोर तिवारी व अन्य मौजूद रहे।