फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Property worth 51 lakhs acquired from crime of three gangsters seized

तीन गैंगेस्टरों की अपराध से अर्जित 51 लाख की संपत्ति जब्त

Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Property worth 51 lakhs acquired from crime of three gangsters seized
रेउसा में अवैध संपत्ति को जब्तीकरण के दौरान मौजूद तहसीलदार व सीओ। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
रेउसा (सीतापुर)। रेउसा पुलिस ने गुरुवार को तीन गैंगेस्टरों पर बड़ी कार्रवाई की है। गिरोह बनाकर शराब तस्करी करने वाले तीन शातिरों पर गैंगेस्टर लगाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को अपराध से अर्जित की गई उनकी 51 लाख की संपत्ति को मुनादी कराते हुए जब्त किया है। सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 24 जनवरी 2021 को रेउसा पुलिस ने बहराइच जाने वाले मार्ग से बसुदहा मोड़ पर सड़क के किनारे बने मकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में जहरीली शराब, पैकिंग, रैपर बरामद किया था।
विज्ञापन

अवैध कारोबार में शामिल सदरपुर इलाके के नरेंद्रपुर निवासी नरेंद्र वर्मा, सदरपुर के बसुदहा गांव निवासी सुफील, बिसवां के कोटरा गांव निवासी लालू उर्फ शिवम को गिरफ्तार किया गया था। मामले में तीनों को जेल भेजा गया था। शराब तस्करों के बारे में पड़ताल में पता चला कि यह अपराधी गिरोह बनाकर शराब की तस्करी करते हैं, नरेंद्र गैंग का लीडर है। उसके दोनों साथी गैंग के सक्रिय सदस्य थे। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई और संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

इनकी आय का कोई स्रोत नहीं था, ये अपराध करके अवैध संपत्तियां और वाहनों की खरीद करते हैं। इसी के आधार पर आरोपियों पर डीएम के आदेश पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। इसके बाद डीएम ने गैंगेस्टर एक्ट के तहत तीनों गैंगेेस्टर की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया गया। गुरुवार को पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में रेउसा इलाके में बसुदहा मोड़ पर पहुंच कर गैंगेस्टर सुफील के एक पक्के मकान को जब्त करते हुए जब्तीकरण की नोटिस चस्पा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इसके अलावा दो अन्य गैंगेस्टर नरेंद्र और लालू की एक कार, एक बाइक को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। तीनों गैंगेस्टरों की जब्त की गई संपत्ति की कीमत 51 लाख 12 हजार रुपये है। सीओ ने बताया कि गैंगेस्टर सुफील उर्फ जहीर का रेउसा-बिसवां मार्ग पर मंगू चौराहे के पास गोधनी सरैया मोड़ पर एक मकान, नरेंद्र की कार, लालू उर्फ शिवम की बाइक जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed