{"_id":"60fdb57f8ebc3e57ef1d18af","slug":"program-sitapur-news-lko588473156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान महावीर ने विश्व को जियो और जीने दो का दिया था संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान महावीर ने विश्व को जियो और जीने दो का दिया था संदेश
विज्ञापन
फोटो-29 महमूदाबाद में आचार्य विमर्श सागर के ससंघ चतुर्यमास स्थापना कार्यक्रम को संबोधित करते सां?
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। जैन धर्म में त्याग, तपस्या और अहिंसा का जो स्थान है। वह पूरे विश्व में कहीं नहीं मिल सकता है। भगवान महावीर ने विश्व को जियो और जीने दो का संदेश दिया था। जैन धर्म के आचार्यों, मुनियों, आर्यिकाए आज उसी परम्परा को आगे बढ़ाने का काम कर रहीं है।
यह बात सांसद राजेश वर्मा ने महावीर उद्यान में प्रख्यात दिगम्बर संत श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित चातुर्मास मंगल कलश स्थापना समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिले की धरती वैसे भी त्याग और बलिदान की धरती है। महमूदाबाद की धरा पर आचार्य विमर्श सागर के कदम पडना बहुत ही गौरव की बात है। बाराबंकी से आए महावीर प्रसाद गंगवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। दिगम्बर जैन मंदिर में ध्वजारोहण पंकज कुमार जैन ने किया। आचार्य विमर्श संघ का विहार महावीर उद्यान की ओर हुआ। विराग सागर बालिका मण्डल, शांतिनाथ बहू मंडल की ओर से भावनृत्य प्रस्तुत किया गया। बाराबंकी, एटा, बहराइच, फ तेहपुर आदि से पधारे गुरूभक्तों ने श्रीफ ल अर्पित किए।
चार्तुमास कलश स्थापना समारोह में प्रथम मुख्य महामंगल कलश लेने का सौभाग्य कोमल चन्द्र जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उमाशंकर जैन, राकेश जैन जतारा, विकास जैन, अरूण जैन, संजीव जैन, चन्द्र कुमार जैन, योगेश जैन आदि उपस्थित रहे। श्रमणाचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि अहिंसा के बिना एक परिवार की कल्पना नहीं जा सकती है। अगर आज एक परिवार परिवार के रूप में स्थित है तो वह मात्र अहिंसा धर्म का पालन करके ही संभव है। जिस परिवार में अहिंसा मिटने लगती है वह परिवार भी बहुत जल्द मिटने लग जाता है।
विज्ञापन
अहिंसा धर्म से ही परिवार की संरचना होती है। समाज, नगर, प्रदेश, देश और विश्व की संरचना होती है। द्वितीय शांतिनाथ मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य पुष्पेन्द्र जैन रामपुर मथुरा, तृतीय अजितनाथ मंगल कलश का सौभाग्य अरूण कुमार, संजीव जैन परिवार, चतुर्थ आदिनाथ मंगल कलश स्थापित करने का सौभाग्य बसंत लाल जैन परिवार को प्राप्त हुआ।
उद्यान के सौंदर्यीकरण का सांसद ने दिया आश्वासन
सांसद राजेश वर्मा ने महावीर उद्यान के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिगंबर जैन समाज को दिया। उन्होने कहा कि कोविड महामारी के चलते राष्ट्रहित में सांसद निधि समर्पित की गई है। उद्यान का सौंदर्यीकरण करवाएंगे। इस मौके पर भाजपा नेत्री आशा मौर्या, श्रीसंकटा देवी मंदिर के अध्यक्ष आरके वाजपेयी, चन्द्रभूषण शुक्ल, रामकुमार वर्मा, डा. ए मणि मिश्रा ने भी आचार्य विमर्श सागर को श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।