फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   prisoner ran away, police cought

पेड़ की डाल के सहारे भागा बंदी, दबोचा

Sat, 06 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
prisoner ran away, police cought
सीतापुर। चोरी के आरोप में 13 माह से जेल में बंद एक बंदी शनिवार को कचहरी स्थित सेशन लॉकअप से भाग निकला। सतर्क पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़ा कर दबोच लिया। घटना से एक बार फिर पेशी पर लाए जाने वाले बंदियों की सुरक्षा पर सवाल उठा है। माना जा रहा है कि लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन

सिधौली कस्बे के नरोत्तमनगर निवासी शमशुद्दीन उर्फ मट्ठा उर्फ पिंटू चोरी के इल्जाम में जिला कारागार में बंद है। शनिवार को उसे पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था। पेशी होने के बाद उसे पुन: उसे सेशन लॉकअप में लाया गया था। यहां किसी तरह वह लॉकअप से पीछे की ओर चला गया।
विज्ञापन

जहां उसने कुर्सी पर चढ़ कर पेड़ की डाल पकड़ ली और उसके सहारे दीवार कूद कर भागने लगा। पुलिस कर्मियों की सतर्कता से उसे दौड़ा कर दबोच लिया गया। घटना से कचहरी में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अंबर सिंह का कहना है कि सिधौली के नरोत्तमनगर निवासी शमशुद्दीन ने सेशन लॉकअप से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। लॉकअप इंचार्ज अशोक सिंह की ओर से तहरीर दी जाएगी, इसके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed