फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Principal Secretary Cracked to SDM and Tehsildar

प्रमुख सचिव ने एसडीएम व तहसीलदार को फटकारा

Mon, 01 Feb 2016 11:31 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Principal Secretary Cracked to SDM and Tehsildar
साथ ही पशुओं का टीकाकरण न होने पर पशु चिकित्सक को भी लताड़ा। हालांकि बाद में प्रमुख सचिव ने पट्टा धारकों को अपने सामने ही कब्जा दिलवाया। उन्होंने पशुओं का भी टीकाकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सोमवार को प्रमुख सचिव चंचल कुमार तिवारी दोपहर बाद मिश्रिख तहसील क्षेत्र के ग्राम लोहार खेड़ा पहुंचे। यहां सबसे पहले उनकी नजर स्कूल के निकट खड़े एक छात्र पर पड़ी। छात्र से अध्यापक का नाम पूछा, फिर मिड डे मील के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


संतोषजनक उत्तर पाने के बाद प्रमुख सचिव ग्रामीणों से मुखातिब हुए। इसी बीच गांव के गिरधारी, भानु प्रताप, रामनाथ, चेतराम, सागर, सियाराम, बच्चू, सुरेंद्र, रामचंदर, राम प्रताप, विष्णु कुमार आदि ने शिकायत की कि उन्हें पट्टे की जमीन पर अभी तक कब्जा नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रमुख सचिव ने एसडीएम मिश्रिख मनोज पांडेय, तहसीलदार नवीन श्रीवास्तव, लेखपाल वीरेंद्र कुमार को फटकार लगाई और तत्काल कब्जा दिलाने को कहा। प्रमुख सचिव के आदेश के बाद तहसील कर्मी आनन फानन पट्टा धारकों को जमीन का कब्जा दिलाने की कार्रवाई में जुट गए और मौके पर ही आवंटियों को कब्जा दिलाए।

इसी बीच गांव के पशु पालकों ने कहा कि बीते वर्ष पशुओं का टीकाकरण करने को चिकित्सक गांव नहीं आया। इस पर प्रमुख सचिव ने क्षेत्र के पशु चिकित्सक डॉ. विनय कुमार से कारण पूछा। सही उत्तर न मिलने पर फटकार लगाते हुए ढंग से कार्य करने को कहा।

इस दौरान प्रमुख सचिव ने गांव में सरकारी आवासों की जानकारी ली। बताया कि इस गांव में 50 आवास बने हुए हैं। 182 शौचालय बनाए गए हैं। प्रमुख सचिव ने आवासों में पहुंचकर उनकी गुणवत्ता देखी और लाभार्थियों से अन्य जानकारी ली। शौचालयों की गुणवत्ता भी प्रमुख सचिव ने देखी। प्रमुख सचिव ने गांव के बाहर खुदे तालाबों का निरीक्षण भी किया।

 उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे रात्रि विश्राम गांव में ही कर रहे हैं। इसलिए कोई भी समस्या हो, तो उसे मंगलवार को भी बता सकते हैं। वहीं मिश्रिख तहसील प्रशासन से कहा कि उनके गांव से जाने से पहले तक सभी पट्टा धारकों को अपनी जमीन पर कब्जा दिला दिया जाना चाहिए।


देर शाम तक अधिकांश पट्टा धारकों को कब्जा दिला दिया गया था। इस मौके पर प्रभारी डीएम एसके सिंह, एसपी कवींद्र प्रताप सिंह, एडीएम सर्वेश कुमार, डीपीआरओ रविंद्र राय, अधिशासी अभियंता आरबी यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed