फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Prince will become deputy collector of merit

मेधा का परचम, प्रिंस बनेंगे डिप्टी कलेक्टर

Fri, 21 Oct 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Prince will become deputy collector of merit
सीतापुर। लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा 2021 में जिले के चार होनहारों ने मान बढ़ाया है। इन विद्यार्थी का चयन डिप्टी कलेक्टर, डीआईओएस, पुलिस उपाधीक्षक व नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। इनके घर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन

विकासखंड मछरेहटा के राजेपारा गांव निवासी स्वर्गीय रामनरेश के पुत्र महेश ने पीसीएस परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है। महेश ने प्रारम्भिक शिक्षा हरिद्वार के लक्सर से की। स्नातक छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर से करने बाद महेश दिल्ली के मुखर्जी नगर हॉस्टल में रहकर कोचिंग से तैयारी करने लगे। महेश ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2018, 2019 व 2020 में भी वह परीक्षा पास कर चुके हैं, मगर साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र नहीं आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चौथे प्रयास में पुलिस उपाधीक्षक के 25 पदों में 21वीं रैंक प्राप्त हुई है। महेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दिवंगत पिता राम नरेश व माता रामप्यारी और गुरुजनों को दी है। लहरपुर क्षेत्र के ग्राम टिकौना निवासी किसान धीरेन्द्र वर्मा के पुत्र प्रिंस वर्मा ने पीसीएस परीक्षा में 32वीं रैंक हासिल की है। प्रिंस वर्मा का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। लहरपुर के मोहल्ला बेहटी निवासी सुनील कुमार का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। सुनील कुमार ने 48वीं रैंक हासिल की है। सुनील इस समय मुंबई आयकर विभाग में स्टेनोग्राफर पद पर पिछले 10 वर्षों से तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सुजावलपुर निवासी दिनेश तिवारी ने पीसीएस परीक्षा में 141वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मिश्रीलाल तिवारी के पुत्र दिनेश इस समय लखीमपुर खीरी के जंग बहादुरगंज स्थित केन ग्रोवर इंटर कॉलेज में संस्कृत के प्रवक्ता हैं। दिनेश तिवारी का चयन डीआईओएस के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed