फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Primary school will open today after 11 months

11 माह बाद आज खुलेंगे प्राइमरी स्कूल

Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Primary school will open today after 11 months
एलिया क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय भगवंतपुर। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। करीब 11 माह बाद प्राइमरी स्कूलों में नौनिहालों की रौनक दिखेगी। सोमवार को सुबह नौ बजे से विद्यालयों के दरवाजे नौनिहालों के लिए खोल दिए जाएंगे। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी। एक कक्षा में 50 फीसदी नौनिहाल बुलाए जाएंगे। पहले दिन सोमवार को कक्षा एक व पांच के विद्यार्थियों को बुलाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी करते हुए शिक्षकों को रोस्टर के अनुसार पढ़ाई कराने के निर्देश दिए हैं। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालय 10 फरवरी से संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार से प्राइमरी विद्यालय खुलने जा रहे है। करीब 11 माह तक नौनिहाल घर पर ही रहकर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे थे। अब वह अपने सहपाठियों के साथ कक्षा कक्ष में बैठकर पढ़ाई करेंगे। इस बार नजारा थोड़ा बदला हुआ दिखाई देगा। एक साथ एक कक्षा के सभी विद्यार्थी न आकर वह एक दिन के अंतराल के बाद पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। एक दिन में एक कक्षा के महज 50 फीसदी नौनिहाल बुलाए जाएंगे। अगले दिन उस कक्षा के विद्यार्थी न आकर दूसरी कक्षा के आएंगे।
विज्ञापन

वह भी छह फिट की दूरी का पालन करते हुए पढ़ाई करेंगे। शिक्षक भी अपने साथियों के साथ छह फिट की दूरी पर ही बैठकर कामकाज करेंगे। नौनिहालों के स्कूल प्रवेश के समय उनके हाथ सैनिटाइज करवाए जाएंगे। विद्यालय में हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की अलग से व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय में छात्र संख्या अधिक है तो प्रधानाध्यापक व विद्यालय प्रबंध समिति मिलकर दो शिफ्टों में पढ़ाई कराने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने एक सप्ताह पहले ही शिक्षकों को विद्यालयों में तैयारियां करने के निर्देश दिए थे। अब सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है। सुबह नौ बजे से शाम तीन बजे तक विद्यालय संचालित होंगे। भले ही विद्यालय खुल रहे हों लेकिन अभिभावकों की सहमति जरूरी होगी। वे स्कूल को नौनिहाल भेजने के लिए अनुमति देंगे। तभी बच्चे विद्यालय जाकर पढ़ाई कर सकेंगे।
चमकाए गए स्कूल
प्राइमरी स्कूलों के गुलजार होने की तैयारियां पहले से ही कर ली गई थी। स्कूलों को रंग रोगन कर उन्हें आकर्षित किया गया, ताकि बच्चे भवनों को देखकर सुखद महसूस करें। स्कूलों में साफ-सफाई भी कर ली गई है। स्कूलों को इस तरह से चमकाया गया है, जिससे माहौल अच्छा रहे।
समय सारिणी के हिसाब से आएंगे बच्चे
सोमवार व गुरुवार को कक्षा एक व पांच के विद्यार्थी पढ़ने आएंगे। मंगलवार व शुक्रवार को कक्षा दो व कक्षा चार के विद्यार्थी आएंगे। बुधवार व शनिवार को कक्षा तीन के विद्यार्थी पढ़ने आएंगे। एक दिन में एक कक्षा में अधिकतम 50 फीसदी नौनिहाल आएंगे।

कोरोना का असर कम जरूर हुआ है, लेकिन खतरा अभी बरकरार है। इसलिए बस से सफर करने वाले नौनिहालों के लिए विशेष सावधानी बरती जाएगी। बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज करवाया जाएगा। बिना मास्क के किसी भी नौनिहाल को बस में चढ़ने नहीं दिया जाएगा। बसों की खिड़कियां खुली रहेंगी। जब बच्चे एमडीएम का स्वाद लेंगे तो भी वह विद्यालय में छह फुट की दूरी पर ही बैठेंगे।
एक मार्च से प्राइमरी कक्षाएं भी शुरू हो रही है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। रोस्टर के अनुसार ही नौनिहाल विद्यालय बुलाए जाएंगे।
- अजीत कुमार, बीएसए
प्राथमिक विद्यालय- 3015
अध्ययनरत नौनिहाल- 4 लाख
मान्यता प्राप्त विद्यालय- करीब 700
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed