{"_id":"613116ce8ebc3e743c1e3804","slug":"price-of-cylinder-increased-by-rs-190-this-year-sitapur-news-lko5937944199","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस साल 190 रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस साल 190 रुपये बढ़ गए सिलेंडर के दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। रसोई गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी के घर का बजट बिगाड़ दिया है। 2021 में गैस सिलेंडर पर 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सब्सिडी महज 28.48 रुपये ही बची है। इतने महंगा सिलेंडर होने के कारण लोगों में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में काफी बढ़ोतरी हो गई है। इससे महंगाई और तेजी से बढ़ है।
आम आदमी महंगाई से परेशान है। अगर रसोई गैस की बात की जाए तो इनके दामों में काफी उछाल आ गया है। 2021 में जनवरी से सितंबर तक छह बार दामों में काफी उछाल आया है। एक बार में 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सिर्फ एक बार अप्रैल में महज 10 रुपये कम हुए थे। अब सिलेंडर धीरे-धीरे एक हजार के करीब पहुंच रहा है।
एक दिन पहले हुई बढ़ोतरी से अब सिलेंडर 919.50 रुपये पर आ गया है। इतना महंगा सिलेंडर होने के बावजूद सब्सिडी महज 28.48 रुपये ही बची है। ऐसे में लोगों के घरों के बजट बिगड़ गया है। अब वह केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे है।
विज्ञापन
फलक गैस एजेंसी के प्रबंधक मोनिश खान का कहना है कि गैस के दाम बढ़ गए है। नई कीमत पर लोगों को गैस दी जा रही है। सब्सिडी कनेक्शनधारक के खातों में भेजी जा रही है।
‘बजट से बाहर हो रहा सिलेंडर’
गृहिणी रंजना का कहना है कि सरकार को चाहिए कि वह सभी की समस्याएं समझते हुए सिलेंडर की कीमत कम कर दे। लेकिन सरकार बराबर इसकी कीमत बढ़ा रही है। रेखा वर्मा ने बताया कि एक तरफ खाद्य तेलों के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं गैस की बढ़ी कीमत ने घर का बजट बिगाड़ दिया है। रूबी रस्तोगी का कहना है कि इस साल प्रत्येक माह गैस सिलेेंडर के दाम में कुछ न कुछ इजाफा जरूर हुआ है। यह इजाफा आम आदमी के बजट से बाहर हो गया है।
गुरूदीप कौर ने बताया कि सरकार एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन दे रही है, ऐसे कनेक्शन देने का कोई मतलब ही नहीं है। इतना महंगा सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो रहा है।