{"_id":"698b8905c4c4f7473a08ef9f","slug":"preparations-for-online-opd-intensified-in-the-district-hospital-sitapur-news-c-102-1-slko1053-149977-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: जिला अस्पताल में ऑनलाइन ओपीडी की तैयारियां तेज
Wed, 11 Feb 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में रोजाना 300 से 400 मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है। इस आईडी के आधार पर ही ऑनलाइन ओपीडी शुरू करने की तैयारी की जा रही है।
जिला अस्पताल में रोजाना दो हजार से 2200 तक ओपीडी में मरीज आते है। इन मरीजों के ऑनलाइन परचे बनवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही परचा काउंटर पर एक काउंटर आभा आईडी का बनाया गया है। इस पर मरीजों का आधार कार्ड व पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिये आईडी बनाई जा रही है।
जिला अस्पताल प्रशासन के मुताबिक अब तक करीब 10 हजार मरीजों की आईडी बनवाई जा चुकी है। इस आईडी के आधार पर ही ऑनलाइन ओपीडी शुरू की जाएगी। इसमें मरीज को काउंटर केवल मोबाइल नंबर व अपनी बीमारी बतानी होगी। कंप्यूटर ऑपरेटर सीधे चिकित्सक के पास फाइल ट्रांसफर कर देंगे। इसमें मरीजों का पूरा ब्यौरा दर्ज होगा। चिकित्सक आईडी पर ही मरीजों की हिस्ट्री व दवाओं के नाम अंकित करेंगे। इसके बाद जब भी मरीज अस्पताल आएंगे तो उनकी हिस्ट्री पहले से कंप्यूटर पर मौजूद रहेंगी।