फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Preparation to fight dengue, 10 bed reserve

Sitapur News: डेंगू से लड़ने की तैयारी, 10 बेड रिजर्व

Tue, 22 Aug 2023 09:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 22 Aug 2023 09:39 PM IST
विज्ञापन
Preparation to fight dengue, 10 bed reserve
सीतापुर। जिला अस्पताल डेंगू से लड़ने के लिए तैयार है। अस्पताल में 40 मच्छरदानी आ गईं हैं। मरीजों के लिए 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। हालांकि रोजाना हो रही जांचों में अभी तक जिले में डेंगू का कोई मामला सामने नहीं आया है। यह राहत भरी खबर है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा ने बताया कि बरसात का मौसम चल रहा है। जलभराव व गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। आमतौर पर अगस्त से अक्तूबर के बीच डेंगू के मरीज मिलते हैं। इसलिए यह समय डेंगू से सावधान रहने का है। जिला अस्पताल में भले ही मरीज न आए हों, लेकिन अस्पताल ने तैयारी पूरी कर ली है। बुखार से ग्रस्त मरीजों की डेंगू व मलेरिया की जांच करवाई जा रही है। इस समय 20 से 25 मरीजों का प्रतिदिन एलाइजा टेस्ट हो रहा है। इस जांच के जरिए ही डेंगू की पुष्टि होती है।
विज्ञापन


ऐसे करें बचाव
आस-पड़ोस में गंदा पानी न जमा होने दें।
सुबह-शाम मच्छर से बचें। डेंगू के मच्छर अक्सर इसी समय काटते हैं।
रात में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
पांच दिन तक बुखार न जाने पर डेंगू की जांच करवाएं।

तीन मरीजों में मिले मलेरिया के लक्षण
जिला अस्पताल में भले ही डेंगू के मामले सामने न आ रहे हों। लेकिन मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को पैथाेलॉजी की जांच में तीन मरीजों में मलेरिया के लक्षण मिले हैं। इन मरीजों को कई दिनों से बुखार आ रहा था। एक सप्ताह तक इलाज के बाद फायदा नहीं हुआ तो मलेरिया की जांच करवाई गई। अब इनका इलाज जिला अस्पताल से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैयारी है पूरी
40 मच्छरदानी व 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। अगर कोई मरीज आता है तो तत्काल सुविधा दी जाएगी। अस्पताल में दवाओं की कोई कमी नहीं है।
डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed