फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Preparation for war from Corona without any arrangement

बिना इंतजाम कोरोना से जंग की तैयारी

Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Preparation for war from Corona without any arrangement
सीतापुर। जिले में कोरोना का कहर तेज हो गया है। संक्रमण की रफ्तार भी बढ़ गई है। पिछले कई दिनों से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी और सतर्कता बहुत ही जरूरी है। गैर राज्यों में तेजी से फैल रहे कोरोना को लेकर यूपी सरकार भी हाई अलर्ट पर है। सीएम योगी भी कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर संजीदा हैं।
विज्ञापन

चुनाव करीब होने और होली पर्व पर बाहर से घर लौटने वालों की जांच करने के आदेश सरकार ने जिले के जिम्मेदारों को दे रखे हैं लेकिन सरकार के आदेश का जिले में कहीं भी पालन नहीं हो रहा है। जिला अस्पताल से लेकर रोडवेज और जंक्शन तक कहीं पर भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं हो रहा है। लोग बेरोकटोक आ जा रहे हैं। पर्व होने से रोडवेज से लेकर जंक्शन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

कहीं भी कोरोना से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। पग-पग पर लापरवाही दिख रही है और यही अनदेखी संक्रमण की रफ्तार को बढ़ा सकती है। कोरोना का खतरा बढ़ने के बाद भी कहीं पर न तो कोविड हेल्प डेस्क बनी है और न ही थर्मल स्क्रीनिंग ही हो रही है। अफसरों की यह लापरवाही आम लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर का रोडवेज बस स्टॉप प्रशासन कोविड प्रोटोकाल से एकदम बेपरवाह बना हुआ है। जब लगातार मामले बढ़ रहे हैं तो यहां कोविड हेल्प डेस्क नदारद है। बस स्टॉप पर यात्री बिना रोकटोक आते-जाते देखे जा सकते हैं। स्टेशन परिसर में बने यात्री प्रतीक्षालय में मुसाफिर बिना सोशल डिस्टेंसिंग व बिना मॉस्क के भी बैठे रहते हैं जबकि रोडवेज बस स्टैंड पर भीड़ अधिक रहती है। इससे यहां खतरा भी अधिक रहता है।
सीतापुर जंक्शन पर सुबह और शाम काफी भीड़भाड़ होती रहती है। जब ट्रेनें आती हैं तो भीड़ एकाएक बढ़ जाती है लेकिन यहां भी कोविड से बचाव के इंतजाम नदारद हैं। अमर उजाला की रियलटी चेक में यहां भी कोविड हेल्प डेस्क नदारद मिली। बाहर से आने वाले यात्री बिना स्क्रीनिंग के ही स्टेशन परिसर से निकल आते हैं। स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला ने बताया कि स्वास्थ्य महकमे को कई बार कहा गया है कि कोविड हेल्प डेस्क बनाई जाए।
जिला महिला अस्पताल गेट पर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है और न ही कोविड हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां भी मरीज और तीमारदार बिना रोकटोक अंदर आते-जाते रहते हैं। अस्पताल गेट पर भले ही होमगार्ड बिना मास्क के अंदर इंट्री न देता हो पर अंदर आते ही वह भूल जाते हैं कि उन्हें मॉस्क लगाना भी है।

जिला अस्पताल का भी हाल कुछ ऐसा ही है। यहां ओपीडी में इंट्री होते ही एक साइड में फीवर डेस्क बनी हुई है। यहां पर ज्यादातर स्वास्थ्य कर्मचारी नदारद रहते हैं। इमरजेंसी गेट पर कोविड हेल्प डेस्क भी नहीं बनी हुई है। हर वार्ड के बाहर तीमारदार बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेसिंग के बैठे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed