{"_id":"6855a44dcbce5353330272cc","slug":"pre-monsoon-rains-gave-relief-sitapur-news-c-102-1-stp1003-134858-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्री मानसून बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्री मानसून बारिश ने दी राहत
Fri, 20 Jun 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। प्री मानसून बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत दी है। बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार सुबह हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। दोपहर को छोड़कर लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
पिछले करीब एक सप्ताह से लोगों को मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार था। बृहस्पतिवार रात प्री मानसून बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई। बारिश से किसानों को भी काफी राहत मिली है। किसान इस बारिश को फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं। शुक्रवार सुबह बादल छाने से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। दोपहर में बादल छंटने से धूप ने अपना असर दिखाया। दोपहर में बदली वाली धूप से लोग चुभने वाली गर्मी से परेशान दिखे।
बारिश के कारण तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में बादलों की लुकाछिपी तथा बारिश होने के आसार हैं।